Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

Nation
Showing posts with label Nation. Show all posts
Showing posts with label Nation. Show all posts

Friday, 23 January 2015

श्रीप्रकाश जायसवाल ने राखी सावंत से शादी की

Archana Singh 2paltak - 00:47

कानपुर : केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीजायसवाल की अभद्र टिप्‍पणी को लेकर पूरा देश नाराज है. कहीं उनके पुतले जलाये जा रहे हैं तो कहीं उनकी शव यात्रा निकाली जा रही है. मगर आज कानपुर में कुछ अलग ढंग का ही विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.





महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्‍पणी से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यर्ताओं ने आज एक बड़ी होर्डिंग पर श्रीप्रकाश जायसवाल और आइटम गर्ल राखी सावंत को वरमाला डालते हुए दिखाया. इस होर्डिंग पर लिखा था "नई शादी, नया मजा". कार्यकर्ताओं ने इस होर्डिंग के साथ जायसवाल की पूरे शहर में बारात निकाली.



अंत में होर्डिंग पर चिपके श्रीप्रकाश जायसवाल के पोस्‍टर पर कालिख पोती गई और उसे आग के हवाले कर दिया गया.

मालूम हो कि "नई नई जीत और नई नई पत्‍नी का जश्‍न सब मनाते हैं. जैसे जैसे समय बीतेगा, जीत पुरानी होती जाती है; जैसे जैसे समय बीतता है पत्‍नी पुरानी होती जाती है, वो मजा नहीं रहता है."


बवाल मचने और लगातार आलोचना होने के बाद केन्द्रीय कोयला मंत्री को अक्ल आयी और उन्होंने अपने उस बयान के लिए माफी मांग ली. इस मामले में कानपुर में जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिये गये.

अभी  महिला आयोग इस विषय में कुछ भी उल्लेखनीय कदम नहीं उठा सका है. केन्द्र से शिकायत कर उसने भी इतिश्री कर ली है. पर ये राखी सावंत और श्री प्रकाश जायसवाल के इस मज़ाकिया/अपमानजनक पोस्टर महिलाओं को सुकून देने वाला है.

Thursday, 22 January 2015

एफडीआई देश की जरूरत : गडकरी

Archana Singh 2paltak - 23:39
मंगलवार को एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि इस वक्त बाहर से निवेश तो नहीं ही आ रहा, साथ ही भारतीय उद्योगपति भी अपनी पूंजी बाहर लेकर जा रहे हैं. हमें कई क्षेत्रों में विदेशी पूँजी निवेश को लाना होगा. 





उन्होंने कहा कि इस देश में मिसमैनेजमेंट सबसे बड़ी समस्या है. 


यहां स्मारक बन जाते हैं लेकिन कोल्ड स्टोरेज नहीं बन पाते. उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां स्मारक बनाए गए, अच्छा किया गया, लेकिन कोल्ड स्टोरेज भी बन जाते तो किसानों को अपनी फसल नहीं फेंकनी पड़ती.

बादल : बराड़ प्रकरण आतंकवाद से प्रेरित नहीं

Archana Singh 2paltak - 23:38
पंजाब : पंजाब के मुख्यमन्त्री प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को बसी पठाना में कहा कि लंदन में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेन्ट जनरल  केएस बराड़ पर हमले संबंधी एक घटना को आतंकवाद से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिये.





पंजाब कांग्रेस  के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के आरोप पर उनका कहना था कि वह तो व्यर्थ ही बोलते रहते हैं. उनकी बातों को गम्भीरता से नहीं लिया जा सकता है.


ध्यातव्य है कि कैप्टन अमरिंदर ने आरोप लगाया था कि उनकी [मुख्यमन्त्री बादल की] वजह से यह हमला हुआ है.

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में आडवाणी नहीं हुए सम्मिलित

Archana Singh 2paltak - 23:36
सम्भवतः  भाजपा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब लालकृष्ण आडवाणी अगले लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र मोदी को आगे बढ़ाने के अपने विरोध की पृष्ठभूमि में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज शामिल नहीं हुए.

     






85 वर्षीय आडवाणी ने बैठक में हिस्सा नहीं लेने के लिए खराब स्वास्थ्य को कारण बताया। उम्मीद है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आम चुनाव में मोदी की भूमिका के बारे में चर्चा होगी.

 

आडवाणी की कल बैठक के दूसरे दिन भी हिस्सा लेना अनिश्चित है. वर्ष 2014 में आयोजित होने वाले अगले आम चुनाव में मोदी की भूमिका को लेकर पार्टी को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया है. कुछ नेता उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं जबकि आडवाणी से नजदीकी रखने वाले कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं.


संभवत: विरोध जताने के लिए उमा भारती, जसवंत सिंह, योगी आदित्यनाथ पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.

मनमोहन का प्रस्तावित पाकिस्तान दौरा टल सकता है !

Archana Singh 2paltak - 23:31

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली जरदारी के द्वारा 'जम्मू व कश्मीर' प्रान्त को लेकर संयुक्त राष्ट्र में दिए वक्तव्य पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है.




जरदारी के बयान के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पाकिस्तान यात्रा टल सकती है. मनमोहन सिंह साल 2012 के अन्त में पाकिस्तान जाने वाले थे. 



जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था कि जम्मू-कश्मीर संयुक्त राष्ट्र की नाकामी का नतीजा है. जरदारी ने जम्मू कश्मीर को 1947 से विवादित बताया था.



भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है.
विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने संयुक्त राष्ट्र के आम अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर के बारे में भारत की नीति हमेशा एक जैसी रही है और पूरी दुनिया इसे जानती है.

May be Indian PM Manmohan Singh will not go to Pakistan.

राहुल गाँधी के कश्मीर दौरे के निहितार्थ

Archana Singh 2paltak - 23:27

जैसा कि हम सभी हमेशा से यह जानते हैं कि राहुल गांधी को 2014 में बतौर पीएम प्रत्याशी प्रोजेक्‍ट करने की प्‍लानिंग कांग्रेस बना चुकी है. अब वे प्रधानमन्त्री बन पाते हैं या नहीं यह तो समय ही बताएगा परन्तु वह पूरी तरह से इस कार्य में लगे हुए हैं.

आजकल वह कश्मीर का दौरा कर रहे हैं. कश्मीर मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और मुसलमान कांग्रेस का वोटबैंक भी है. अतः वह इनको लुभाने के लिए पहुंचे हुए हैं.







यहाँ आने के उनके दो मुख्य उद्देश्य हैं :-

1. राष्‍ट्रीय छवि बनाना

प्रतीक्षित  पीएम  राहुल गाँधी के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि कश्‍मीर से लेकर कन्‍या कुमारी तक लोग उन्‍हें जाने. खास तौर से देश का युवा मतदाता वर्ग. राहुल इसमें सफल होते हैं, तो 2014 के लिये राहुल के वोट पक्‍के हो सकते हैं.



2. बड़ी योजनाओं का उल्लेख कर यूपीए का प्रचार करना

ज़ोजिला पास पर छह महीने तक बर्फ जमे रहने के कारण लद्दाख देश से कटा-कटा रहता है. लिहाजा यहां पर एक टनल बनाने का काम शुरू किया जा रहा है. गुरुवार को इसकी नींव डाली गई. इस प्रोजेक्‍ट की कीमत 2,680 करोड़ रुपए है. राज्‍य के लोग यह न सोचें कि यह टनल उमर सरकार ने बनाकर दी है, इसीलिये राहुल केंद्र को क्रेडिट दिलवाने यहां पहुंचे हैं. इस मौके पर उन्‍होंने सोनमर्ग को जोड़ने के लिये एक नई टनल का भी ऐलान कर दिया है.


3. केंद्र को श्रेय दिलवाना

साथ ही 2010 के बादल फटने की घटना को याद दिलाते हुए लोगों को यह अहसास करा दिया कि केंद्र ने लेह को बर्बादी से उबारने के लिये ढेर सारा पैसा रिलीज़ किया था. उन्‍होंने यह अहसास कुछ इस तरह दिलाया, "2010 में जब मैं यहां आया था तो बादल फटने के कारण चारों तरफ मातम छाया हुआ था. आज मैं खुश हों यहां त्‍योहार जैसे माहौल को दूख कर. केंद्र ने लेह को फिर से विकसित करने के लिये अच्‍छी मात्रा में पैसा दिया था. हम खुश हैं आपके चेहरे पर मुस्‍कुराहट देखकर."

इस  प्रकार राहुल एकाग्र भाव से लोगों को यह बताने में लगे हुए हैं कि मैं ही इस देश का अगला प्रधानमन्त्री हूँ.

आरएसएस : भाजपा हमारे लिए खास नहीं

Archana Singh 2paltak - 23:26
झारखण्ड : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने यहां आम लोगों से संवाद के एक कार्यक्रम में एकदम स्पष्ट रूप से कहा कि यह एक आम धारणा है कि भाजपा संघ का अपना राजनीतिक दल है लेकिन यह सच नहीं है. मैं आपको बता दूं कि संघ का राजनीति से कोई सम्बन्ध नहीं है.





भागवत ने कहा कि संघ के लिए सभी राजनीतिक दल अपने हैं और सभी दलों में संघ के स्वयं सेवक हैं. यहां तक कि कांग्रेस और साम्यवादी दलों में भी संघ के स्वयं सेवक काम कर रहे हैं. इसका यह अर्थ तो नहीं है कि वह दल संघ के हैं अथवा संघ उनसे संबद्ध है.


 भागवत ने कहा कि भाजपा में संघ के सर्वाधिक स्वयं सेवक हैं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं लाया जाना चाहिए कि भाजपा संघ की राजनीतिक पार्टी है क्योंकि कोई भी राजनीतिक दल संघ का नहीं है.


  उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ देश हित को सर्वोपरि मानता है और देश की उन्नति के लिए वह पूरी तरह समर्पित है. उन्होंने कहा कि जो लोग इस उद्देश्य से देश में काम कर रहे हैं, संघ उनके साथ खड़ा है और उनकी हरसंभव सहायता करेगा. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों का स्वाभाविक काम ही समाज को तोड़ना है क्योंकि राजनीतिक समाज को तोड़कर ही की जाती है. इसीलिए संघ किसी भी पार्टी या राजनीति से अपने को दूर रखता है.


आप  को क्या लगता है क्या यही संघ का सच है ? क्या संघ सभी दलों को समर्थन करता है ? क्या आप संघ को समझ सके हैं ? क्या संघ से आपका कोई लगाव/जुड़ाव है ? कृपया टिप्पणी देकर बताइये.

नरेंद्र मोदी समर्थकों का आडवाणी के आवास पर प्रदर्शन

Archana Singh 2paltak - 23:22

गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतवर्ष के सम्भावित प्रधानमन्त्री नरेन्द्र भाई मोदी के समर्थकों ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमन्त्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग को लेकर पार्टी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास के बाहर खुल कर प्रदर्शन किया.






गोवा में भाजपा की बैठक में मोदी को अहम जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा किये जाने की संभावना है, लेकिन आडवाणी की अनुपस्थिति में इसे टाला भी जा सकता है.


भाजपा का कहना है कि आडवाणी अस्वस्थ होने के कारण इस अहम बैठक में हिस्सा लेने नहीं आ पाए, परन्तु इसे आडवाणी की नाराजगी के रुप में नहीं देखा जाना चाहिये. उन्होंने कुछ दिन पूर्ण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को मोदी से बेहतर मुख्यमंत्री बताया था.


मोदी के समर्थक आज दोपहर में आडवाणी के घर बाहर इकट्ठा हो गये. उनकी मांग थी कि आडवाणी गुजरात के मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करें. प्रदर्शनकारी हाथों में पट्टियां लिये हुये थे, जिन पर लिखा था मोदी को कमान आडवाणी को सम्मान.

ओडिशा में पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण

Archana Singh 2paltak - 23:21
चांदीपुर. भारत ने अपनी मिसाइल क्षमताओं को बढ़ाते हुए आज यहां एक परीक्षण रेंज से परमाणु संपन्न पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया जो 350 किलोमीटर दूरी तक प्रहार कर सकती है.





 चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के तृतीय परिसर से एक मोबाइल लॉन्चर के माध्यम से सुबह करीब 9:07 बजे सतह से सतह पर प्रहार करने वाली मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया गया.



 अत्याधुनिक पृथ्वी मिसाइल देश के प्रतिष्ठित एकीकृत निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम (आईजीएमपीडी) के तहत विकसित पहली बैलिस्टिक मिसाइल है और इसमें 350 किलोमीटर दूरी तक प्रहार करने के साथ 500 किलोग्राम परमाणु और परंपरागत दोनों तरह के वारहैड्स ले जाने की क्षमता है। सशस्त्र बलों में पहले ही शामिल की जा चुकी कम दूरी की इस अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सेना की ओर से उपयोग के समय किया गया परीक्षण था और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों ने इस पर नजर रखी

आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने आत्महत्या की

Archana Singh 2paltak - 23:19
मुंबई.  मशहूर गायिका आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने सोमवार को अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.






वर्षा भोंसले पेशे से पत्रकार थी. साथ ही वह एक मशहूर पब्लिशिंग हाउस के लिए बतौर फ्रीलांसर काम करती थी. आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.


वर्षा भोंसले पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है. बताया जा रहा है कि वर्षा अपने तलाक को लेकर लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी. कुछ मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक वर्षा ने नींद की गोलियां खा ली.



हालत गंभीर होने पर उसे जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसने दम तोड दिया. 55 साल की वर्षा अकेली रह रही थी.

खुर्शीद के एनजीओ ने मरे हुए लोगों को भी बांटे सामान!

Archana Singh 2paltak - 23:17

नई दिल्‍ली. अपने ट्रस्ट में व्याप्त भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद पर शिकंजा कसने लगा है. खुर्शीद के ट्रस्‍ट पर लगे आरोपों के सिलसिले में जांच शुरू हो गई है. उत्‍तर प्रदेश में 16 अलग अलग जगहों पर छापे मारे गए हैं.


  सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने खुर्शीद के दावों को गलत ठहराते हुए नए सबूत पेश किए हैं. विकलांगों को उपकरण दिए जाने से जुड़े नए खुलासे से केंद्रीय मंत्री की काफी किरकिरी हो रही है. मीडिया बता रहा है कि खुर्शीद ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर विकलांगों को जो उपकरण एक साल पहले देने का दावा किया जबकि वास्‍तव में वह मात्र एक दिन पहले (शनिवार को) दिया गया था. हर ओर से घिर रहे खुर्शीद अब प्रधानमंत्री को सफाई देने के लिए उनसे वक्‍त मांग रहे हैं.



केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि खुर्शीद ने रविवार को मीडिया के सामने जो तस्‍वीरें दिखाईं, वो गलत हैं. केजरीवाल ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाया कि मैनपुरी में जो विकलांग नहीं हैं, उन्‍हें उपकरण दिए गए.


 केजरीवाल ने 'सबूत' के तौर पर मैनपुरी के एक युवक पंकज को मंच पर पेश किया और कहा कि पैर से विकलांग इस युवक को 'हियरिंग एड' दिए जाने की खानापूर्ति हो चुकी है लेकिन अभी तक उसे ये उपकरण नहीं मिले हैं. इस शख्‍स ने भी मंच से कहा कि खुर्शीद के एनजीओ की तरफ से उसे कुछ भी नहीं मिला है.


 केजरीवाल ने मैनपुरी में सलमान के एनजीओ से लाभ पाने वाले लोगों की लिस्‍ट में गड़बड़ी के भी आरोप लगाए.


इससे पहले बुलंदशहर में रविवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं ने विकलांगों की परेड कराई और दावा किया कि खुर्शीद के ट्रस्‍ट की तरफ से इन विकलांगों को साल भर पहले ट्राइ साइकिल दिए गए. लेकिन इस परेड में शामिल विकलांगों ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्‍हें सालभर पहले नहीं, बल्कि रविवार सुबह ही ये उपकरण मिले हैं. इन विकलांगों के ट्राइ साइकिल इतने नए थे कि उनके रैपर भी नहीं हटे थे.


केजरीवाल ने टीवी चैनल के इस खुलासे को लेकर भी सलमान खुर्शीद की खिल्‍ली उड़ाई. केजरीवाल ने पीएम मनमोहन सिंह से खुर्शीद को तत्‍काल बर्खास्‍त करने की मांग की. उन्‍होंने कहा कि वह अपनी बात पीएम के सामने रखेंगे. खुर्शीद भी प्रधानमंत्री से मिल कर अपना पक्ष रखने वाले हैं.

चुनावी माहौल देख बीजेपी अपनी विचारधारा के साथ जनता के सामने

Archana Singh 2paltak - 23:13

लखनऊ. साल 2014 में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपने पुराने जनाधार को प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी विचारधारा और मुख्य मुद्दों राम मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता और धारा 370 के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुँची. भाजपा की यह कोशिश है कि वह लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहे जो पिछले 10 वर्षों से उससे दूरी बनाए हुए है.





यूपी में बीजेपी प्रदेश इकाई के युवा नेता और प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि बीजेपी ने राममंदिर निर्माण का मुद्दा कभी छोड़ा नहीं था. बीजेपी इन मुद्दों के साथ हमेशा जनता के बीच बनी रहेगी.


ध्यातव्य है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी पिछले दिनों अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान सार्वजनिक तौर पर कहा था कि अगर बीजेपी को अपनी सरकार बनानी है तो पार्टी को राम मंदिर मुद्दा़, धारा 370 और समान नागरिक संहिता जैसे अपने पुराने एजेंडे पर लौटना ही होगा क्योंकि ये मुद्दे ही भाजपा की पहचान हैं तथा राष्ट्र-हित में आवश्यक हैं.


प्रदेश महामंत्री पंकज ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और कोयला ब्लॉक आवंटन का मुद्दा कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित होगा और देश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी.

नितिन गडकरी : नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद के सक्षम उम्मीदवार

Archana Singh 2paltak - 23:10

नई दिल्ली : दूसरी बार भाजपा की कमान सम्भालने की तैयारी में जुटे भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष नितिन गडकरी ने एक चैनल को दिए अपने एक साक्षात्कार में इस बात को स्वीकार किया है कि यदि उनकी पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर लेती है तो नरेंद्र मोदी पीएम पद के योग्य उम्मीदवारों में से एक हैं परन्तु इस बारे में निर्णय चुनाव बाद ही किया जाएगा.




गडकरी ने ये भी कहा कि वे अगला लोकसभा चुनाव लडने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उल्लेखनीय है कि नितिन गडकरी पर हाल ही में सिंचाई घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे हैं. सिंचाई घोटाले व उनके अजय संचेती के साथ कथित संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि अगर कोई भी यह साबित कर दे कि उनके करीबी सहयोगी व पार्टी सांसद अजय संचेती के साथ उनके बिजनेस संबंध हैं तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे.


इसके साथ ही गडकरी ने यहाँ तक कहा कि यदि आपके पास इस बारे में एक भी साक्ष्य है जो यह साबित करता हो कि मैं सीधे या परोक्ष रूप से संचेती का बिजनेस पार्टनर हूं तो बताइए. मैं अपनी सारी संपत्ति उसके नाम कर दूंगा. मैं किसी भी एजेन्सी की जांच से नहीं डरता.

सीडब्लूसी की बैठक खत्म, कांग्रेस यूपीए के साथ

Archana Singh 2paltak - 23:07

नई दिल्‍ली : कांग्रेस पार्टी ने बहुब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई को मंजूरी देने समेत यूपीए सरकार के आर्थिक सुधार हेतु किये गये सभी नए उपायों का मंगलवार को पूरी तरह से समर्थन किया. सोनिया के आवास दस जनपथ पर आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई. 





इस बैठक में आर्थिक सुधारों का समर्थन करते हुए सरकार के सभी फैसलों को सही ठहराया गया. इस दौरान सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार के फैसलों का विरोध करने को विपक्ष की गैर जिम्मेदाराना हरकत करार दिया.


माना जा रहा था कि बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर भी बातचीत की जाएगी. लेकिन इस मामले को लेकर मीटिंग में कोई बात नहीं की गई.

गांधी की नई जीवनी पर बैन नहीं लगेगा : केन्द्र

Archana Singh 2paltak - 03:58

नागपुर. केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्‍पा मोइली ने कहा है कि महात्‍मा गांधी की नई जीवनी पर बैन लगाने का कोई कारण नहीं दिखाई देता. मोइली ने कहा कि 'ग्रेट सोल: महात्‍मा गांधी एंड हिज स्‍ट्रगल विद इंडिया' के लेखक का कहना है कि यह समीक्षक ने अपनी ओर से मतलब निकाल कर लिखा है न कि किताब में ऐसी बात लिखी गई है. इसलिए फिलहाल इस पर पाबंदी लगाने का सवाल ही नहीं उठता.






यह जीवनी पुलित्ज़र अवार्ड विजेता न्यूयॉर्क टाइम्स के पूर्व संपादक जोसफ लेलीवेल्ड ने लिखी है.




ब्रिटिश मीडिया में किताब की समीक्षा और इसके कुछ अंश छपे, जिसमें उन्‍होंने महात्मा गांधी के चरित्र पर उंगली उठाते हुए कहा गया कि वे समलैंगिक थे. लेखक ने सफाई दी है कि उन्‍होंने यह नहीं लिखा है कि महात्‍मा गांधी के पुरुष प्रेमी थे, बल्कि यह बताया है कि वह एक पुरुष के साथ रहते थे. उन्‍होंने यह भी दावा किया कि उन्‍होंने जो लिखा है, वह पुराने दस्‍तावेज के आधार पर लिखा है.




महाराष्ट्र सरकार और गुजरात सरकार ने इस किताब पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्‍होंने केंद्र से भी ऐसा ही करने की मांग की है, लेकिन अब केंद्र के इनकार के बाद इस मामले के तूल पकड़ने के आसार हैं.

गुटनिरपेक्ष सम्मेलन : मनमोहन सिंह ने जरदारी से की मुलाकात

Archana Singh 2paltak - 03:49

भारत को लक्ष्य बनाकर की जाने वाली आतंकी कार्यवाहियों पर विरोध जताते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि 26/11 के पाक स्थित आतंकियों को जल्द से जल्द दण्डित किया जाना चाहिये.




दोनों नेताओं के बीच बैठक आधे घंटे से अधिक समय तक चली. इस दौरान सिंह ने आतंकवाद पर भारत की चिंताओं पर बल दिया.


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ विदेश मंत्री एस एम कृष्णा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे जबकि जरदारी के साथ उनके पुत्र बिलावल भुट्टो, विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और गृह मंत्री रहमान मलिक मौजूद थे.

मोदी अध्यक्ष नहीं संयोजक बनें : आडवाणी

Archana Singh 2paltak - 03:37

हिन्दप्रभा डेस्क: अपुष्ट सूत्रों से पता चला है कि आडवाणी नरेंद्र मोदी को प्रचार समिति का संयोजक बनाने के लिए तो राजी हैं, लेकिन अध्यक्ष बनाने के लिए नहीं. सूत्रों के मुताबिक आडवाणी गोवा में न होकर भी मोदी विरोधी खेमे की कमान संभाले हुए हैं.


 


 यदि मोदी को प्रचार समिति का संयोजक बनाया जाता है, तो चुनाव से संबंधित बीजेपी की बैठकों की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ही करेंगे लेकिन अगर मोदी प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए जाते हैं, तो चुनाव के लिए होने वाले बैठकों की अध्यक्षता भी मोदी ही करेंगे.


गोवा बैठक में नरेंद्र मोदी को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाने को लेकर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित कुछ अन्य नेताओं की अनुपस्थिति में बीजेपी में गहन मंथन जारी है.


अब देखना यह है कि गोवा का ऊंट किस करवट बैठेगा.

चीन की सीमा पर और लड़ाकू विमानों की होगी तैनाती

Archana Singh 2paltak - 03:14
चीन के खिलाफ वर्ष 1962 की जंग में मिली शिकस्त से सबक लेते हुए भारत ने अपनी पूर्वोत्तर सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाना शुरू कर दिया है. वायु सेना प्रमुख एनएके ब्राउन ने जोर देकर कहा, ‘यदि 1962 के युद्ध में वायुसेना ने आक्रामक भूमिका निभाई होती तो इसका परिणाम कुछ दूसरा ही देखने को मिलता. भविष्य में वायु सेना अग्रणी भूमिका में होगी.’ 





उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में भारत-चीन युद्ध को 50 वर्ष पूरे हुए हो चुके हैं। 1962 के युद्ध के दौरान आईएएफ के विमानों को मुख्यत: परिवहन के तौर पर ही इस्तेमाल किया गया था. एयर चीफ मार्शल ब्राउन ने कहा, ‘मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि भविष्य में ऐसी कोई सीमित भूमिका नहीं होगी. वायु सेना आगे से हर क्षेत्र में हर काम के लिए अग्रणी भूमिका में होगी.’ 


उन्होंने कहा कि कि भविष्य के लिहाज से वायुसेना अब पूर्वोत्तर में पहले की तुलना में अधिक मजबूत स्थिति में है. पूर्वी क्षेत्र में दो और सुखोई स्क्वाड्रनों को तैनात करने की
तैयारी है.


गौरतलब है कि इस समय दो सुखोई स्क्वाड्रन तेजपुर और चबाबुआ ((दोनों असम)) में तैनात हैं.
वायु सेना प्रमुख ने बताया, ‘हम सुखोई के चार और स्क्वाड्रनों की तैनाती करने जा रहे हैं, इनमें से दो स्क्वाड्रन पूर्वी क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे.





इस तैनाती से ज्यादा कुछ नहीं तो चीन के आक्रामक वक्तव्यों पर इससे एक हलके से प्रतिरोध की आशा तो की ही जा सकती है.

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को तैयार ममता

Archana Singh 2paltak - 02:38

कोलकता. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व पश्चिमी बंगाल की मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी ने बीमा और पेंशन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाए जाने को अनैतिक फैसला करार दिया है. उन्होंने मनमोहन सरकार को सत्ता से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने पर जोर दिया है.





 कुछ दिन पूर्व तक संप्रग की सहयोगी रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को केंद्र की संप्रग सरकार पर देश को लूटने और झूठ बोलने का आरोप लगाया.


 ममता बनर्जी ने फेसबुक पर लिखा कि देश को बचाने के लिए सरकार का जाना जरूरी है. क्या आम आदमी सुधारों से यही उम्मीद करता है सुधार के नाम पर लूट चल रही है. इसे दबाने के लिए झूठ चल रहा है झूठ.


 ममता दीदी ने कहा कि यह काफी संवेदनशील विषय है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अल्पमत सरकार इस तरह अनैतिक भूमिका नहीं निभा सकता. आइए हम सभी राजनीतिक दल विश्वास प्रस्ताव लाएं. हमने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलने का निर्णय किया है. उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 26 से बढ़ाकर 49 प्रतिशत किया जाना और पेंशन क्षेत्र में 26 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दिए जाने लोगों की जीवनभर की बचत असुरक्षित हो जाएगी.


उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने स्कूल के गरीब बच्चों के भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचा. वे केरोसीन, डीजल और एलपीजी की कीमतें अपनी इच्छानुसार बढ़ा रहे हैं और स्कूली बच्चों के मिड डे मील को बचाने की चिंता उन्हें नहीं है. लोगों के हित के लिए लड़ने की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेशर्मी से गरीबों पर प्रहार कर रही है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी. अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ लड़ाई में मैं कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगी. पूरी जिंदगी मैं केंद्र की इस भ्रष्ट सरकार के विरुद्ध लड़ती रहूंगी. केंद्र की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन तेज करने का आह्वान करते हुए तृणमूल काग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने उर्वरक की कीमतों में बढ़ोतरी की जिससे किसानों को नुकसान हुआ है.

बाल ठाकरे : ममता को समझाने में असफल मनमोहन देश को क्या समझायेंगे

Archana Singh 2paltak - 02:35

मुंबई : शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे (Bal Thackeray) ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री जो इस मुद्दे पर ममता बनर्जी जैसे पूर्व सहयोगी को समझाने में ‘नाकाम’ रहा, वह देश की जनता को कैसे समझा सकता है.






उन्होंने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा कि 21 सितंबर को प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन ‘बेहद हास्यास्पद’ रहा और लिखा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ‘ बहुत बेशर्मी से’ खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी और डीजल दामों में वृद्धि का बचाव किया.
Previous
Editor's Choice