Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

World
Showing posts with label World. Show all posts
Showing posts with label World. Show all posts

Thursday, 22 January 2015

मनमोहन का प्रस्तावित पाकिस्तान दौरा टल सकता है !

Archana Singh 2paltak - 23:31

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली जरदारी के द्वारा 'जम्मू व कश्मीर' प्रान्त को लेकर संयुक्त राष्ट्र में दिए वक्तव्य पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है.




जरदारी के बयान के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पाकिस्तान यात्रा टल सकती है. मनमोहन सिंह साल 2012 के अन्त में पाकिस्तान जाने वाले थे. 



जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था कि जम्मू-कश्मीर संयुक्त राष्ट्र की नाकामी का नतीजा है. जरदारी ने जम्मू कश्मीर को 1947 से विवादित बताया था.



भारत ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है.
विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने संयुक्त राष्ट्र के आम अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर के बारे में भारत की नीति हमेशा एक जैसी रही है और पूरी दुनिया इसे जानती है.

May be Indian PM Manmohan Singh will not go to Pakistan.

अब ब्रिटिश गिरजाघर में योग पर रोक

Archana Singh 2paltak - 04:12


लंदन : ब्रिटेन के एक गिरजाघर ने अपने परिसर में योगाभ्यास पर यह कह कर पाबंदी  लगा दी है कि व्यायाम की यह प्राचीन भारतीय विधा कैथोलिक लोगों की धार्मिक भावनाओं से मेल नहीं खाती है.






ब्रिटिश समाचार पत्र ‘सन’ के अनुसार गिरजाघर प्रबंधन ने योग शिक्षिका कोरी को बताया कि यह पाबंदी इसलिए लगाई गई है क्योंकि योग हिंदू धर्म से जुड़ी गतिविधि है.



गिरजाघर के फादर जॉन चैंडलर ने कहा कि परिसर कैथोलिक गतिविधियों के लिए है और उन्होंने यहां कोरी की कक्षाओं पर प्रतिबंध लगाया है क्योंकि ‘आध्यात्मिक योग’ की बात की गई थी.



योग शिक्षिका कोरी का कहना है कि गिरजाघर ने दो महीने पहले ही बुकिंग कर ली थी और इसके लिए 180 पाउंड अदा किए थे.

मेरे राज में बेरोज़गारी न्यूनतम स्तर पर है : ओबामा

Archana Singh 2paltak - 04:09

वाशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले ओबामा ने कहा कि देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद से देश में बेरोजगारी दर अभी सबसे न्यूनतम स्तर पर है. यह अमेरिकी युवाओं के लिए बड़े संतोष की बात है.






 ओबामा की टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब नवीनतम आकड़ों के अनुसार सितंबर के दौरान अमेरिका में बेरोजगारी दर घटकर 7.8 फीसद रह गई है. यह 2009 के बाद सबसे कम है. चुनाव के सिलसिले में ओहियो में आयोजित एक बैठक में ओबामा ने कहा कि आज मेरा मानना है कि एक देश के तौर पर हम आगे बढ़ रहे हैं.



अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की पहली बहस में बढ़ती बेरोजगारी दर को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए राष्ट्रपति बराक ओबामा को श्रम साख्यिकी ब्यूरो की नवीनतम रिपोर्ट से काफी राहत मिली है. इस प्रकार से ओबामा अपने प्रतिद्वंद्वी मिट रोमनी से आगे जाने की कोशिश कर रहे हैं.

अबु हम्जा का यूएस प्रत्यर्पण तय, अमेरिका ने किया स्वागत

Archana Singh 2paltak - 04:07

लंदन/वाशिंगटन : अमेरिकी के अधिकारियों ने आज संतोष जताया है कि आखिरकार उन्हें कट्टरपंथी इस्लामी अबु हम्जा और उसके चार संदिग्ध आतंकवादी साथियों खालीद अल-फवाज, सैयद तहला अहसान, आदिल अब्दुल बारी और बाबर अहमद  पर मुकदमा चलाने का मौका मिलेगा.






 हम्जा ने लंदन हाईकोर्ट से अपील की थी कि उसे स्वास्थ्य जांच के लिए ब्रिटेन में रहने दिया जाए. ब्रिटेन में गिरफ्तार किए गए हम्जा और उसके साथी आतंकवादी गतिविधियों के आरोप में अमेरिका में वांछित थे.


अमेरिका के न्याय विभाग के प्रवक्ता डीन बॉयड ने कहा, ‘हमें प्रसन्नता है कि इन मामलों में प्रत्यर्पण प्रक्रियाओं का अंत हो गया है.’ उन्होंने कहा, ‘हम इन लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें अमेरिका लाने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.’



आज ब्रिटेन की एक अदालत के फैसले के साथ ही कट्टरपंथी इस्लामी धर्मगुरु अबु हम्जा और चार अन्य संदिग्ध आतंकवादियों का अमेरिका प्रत्यर्पण तय हो गया था. ब्रिटेन की एक अदालत के फैसले ने प्रत्यर्पण रोकने की उनकी अंतिम कोशिश पर भी आज पानी फेर दिया. अब इन पांचों को ब्रिटेन से अमेरिका के एडीएक्स फ्लोरेंस के ‘सुपरमैक्स’ जेल में ले जाया जाएगा.

पाकिस्तान में ड्रोन हमले के खिलाफ इमरान खान का प्रदर्शन

Archana Singh 2paltak - 04:05
इस्लामाबाद : क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के सैकड़ों समर्थकों ने शनिवार को मोटरों के काफिले के साथ अमेरिकी ड्रोन हमलों के विरोध में आतंकवादी बहुल क्षेत्र दक्षिण वजीरिस्तान तक शांति यात्रा निकाली.






लगभग 130 वाहनों के काफिले वाली इस शांति यात्रा में खान समेत तहरीक-ए-इंसाफ दल के प्रमुख नेता, पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी शामिल थे. ये लोग सरकार की ओर से जारी आत्मघाती हमलों की चेतावनियों के बावजूद इस रैली में शामिल हुए.

संवाददाताओं से बात करते हुए इमरान खान ने दावा किया कि तालिबान की ओर से हमारी इस शान्ति यात्रा को कोई खतरा नहीं है, सिर्फ सरकार ही इसे रोकने की कोशिश कर रही है. खान ने कहा, वजीरिस्तान के कबीलाई लोगों को इस रैली के दौरान सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. इस यात्रा का समापन दक्षिण वजीरिस्तान के कोटकाई गांव में रविवार को होने की संभावना है.
Previous
Editor's Choice