Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

Bloging
Showing posts with label Bloging. Show all posts
Showing posts with label Bloging. Show all posts

Monday, 29 December 2014

वर्डप्रेस पर चिट्ठा कैसे बनाएँ ?

Archana Singh 2paltak - 21:51

आपको मेरे पिछले लेख से ब्लॉगस्पॉट (ब्लॉगर) पर ब्लॉग बनाना तो आ ही गया होगा.

अब यदि आप वर्डप्रेस पर भी ब्लॉग बनाना चाहते हैं तो यह भी बहुत ही आसान है, इसे भी पहले की ही तरह एक खूबसूरत से वीडियो से समझ सकते हैं.


बस आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके उस वीडियो को देख सकते हैं.
वर्डप्रेस पर चिट्ठा कैसे बनाएँ

ब्लॉग लिखना एकदम खेल ही तो है जानें कैसे -:-

1.ब्लॉगिंग कैसे करें ?

एक और महत्वपूर्ण लेख पढ़ें -:-

ब्लॉगस्पॉट पर चिट्ठा कैसे बनाएँ.

ब्लॉगस्पॉट या ब्लॉगर पर चिट्ठा किस प्रकार से बनाएँ ?

Archana Singh 2paltak - 21:44



ब्लॉगर हिन्दी में ब्लॉग बनाने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह है.

मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि

1. ब्लॉगर पर हम सरलतापूर्वक ब्लॉग लिख सकते हैं.

2. हम सरलता से टेम्प्लेट बदल सकते हैं.

3. अन्य जावा स्क्रिप्ट हम आसानी से जोड़ सकते हैं. और

4. सबसे बड़ा कारण यह है कि यहाँ पर हम हिन्दी में बहुतायत से प्रयोग करते हैं.

5. हिंदी के अधिकतर ब्लॉग ब्लॉगस्पॉट पर होने के कारण हम यहाँ पाठकों, टिप्पणीकारों और दूसरे चिट्ठाकारों से सरलता से जुड़ पाते हैं.

6. वर्डप्रेस की तुलना में ब्लॉगस्पॉट के अधिक टेम्पलेट इन्टरनेट पर मौजूद हैं और वे मुफ्त में आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

टेम्पलेट में बदलाव कर ब्लॉग को अपने हिसाब से चलाना भी एक कला है, और यह खुराफातें सभी को आकर्षित करती हैं. वर्डप्रेस में आप ये सब नहीं कर सकते हैं.

अतः मेरी सलाह यही है कि आप शुरूआत ब्लॉगर से ही करें और एक और पते की बात ब्लॉगर और ब्लागस्पाट एक ही वेबसाईट के दो नाम हैं.

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके एक बहुत ही खूबसूरत सा वीडियो देखें और जानें कि कितनी सरलतापूर्वक आप ब्लॉगर पर ब्लॉग बना सकते हैं.
1. ब्लॉगस्पॉट पर चिट्ठा कैसे बनाएँ


ब्लॉग लिखना एकदम खेल ही तो है जानें कैसे -:-

1.ब्लॉगिंग कैसे करें ?


एक और महत्वपूर्ण लेख पढ़ें -:-
वर्डप्रेस पर चिट्ठा कैसे बनाएँ.

अब ब्लॉगिंग करना बिल्कुल आसान, जानें कैसे

Archana Singh 2paltak - 21:38


पहले ब्लॉग लिखने के लिए हिन्दी नहीं होती थी, फ़िर हिन्दी फॉण्ट और अन्य सॉफ्टवेयर का विकास हुआ, पर अब तो बस टाइप किया और हिन्दी छपती गई.

पहले की तुलना में अब ब्लॉगिंग बेहद सरल हो गई है.

E-mail तो आप सभी लिखते ही हैं,

ठीक वैसा ही ब्लॉगिंग के मामले में है, E-mail लिखकर बटन दबाते ही वह चला (send) हो जाता है,

ब्लॉग भी लिख कर प्रकाशित (publish) का बटन दबाते ही प्रकाशित (publish) हो जाता है.

यह लेख लिखे जाने तक, हिन्दी में ब्लॉग लिखने के लिए, दो मुख्य वेबसाइट्स हैं जो आपको मुफ्त सेवा प्रदान करती हैं,

साथ ही यह बहुत ही चर्चित भी हैं.

एक है ब्लॉगर.कॉम जो सर्वाधिक प्रसिद्ध है.

और दूसरी साईट वर्ड-प्रेस.कॉम है.

जैसे आपG-mail या yahoo-mail Sign-up करते हैं,

ठीक वैसे ही आप को इन दोनों में से अपनी पसंद की साईट को Sign-up करना होता है,

यहाँ भी आप का एक user-name और एक paasword होता है.

ब्लॉगर.कॉम पर ब्लॉग बनाने के लिए आपका G-mail का खाता होना ही चाहिए.

दो अन्य महत्वपूर्ण लेख जो आपको ब्लॉग बनाने में बहुत सहायता करेंगे.
1. ब्लॉगस्पॉट पर चिट्ठा कैसे बनाएँ

2. वर्डप्रेस पर चिट्ठा कैसे बनाएँ

क्या आप अपना ब्लॉग शुरू करने जा रहे हैं ?

Archana Singh 2paltak - 21:31

दूसरों की देखा-देखी ब्लॉग मत शुरू कर लें.

यदि कर लिया है तो भी अपने-आप से यह सवाल ज़रूर पूछें " आप ब्लॉगिंग क्यों करना चाहते हैं ! "

यह बेकार का सवाल नहीं है जनाब , इस सवाल का जवाब ही आप के लेखन की दशा और दिशा तय करेगा.

बहुत ही ज़रूरी है यह.

कुछ जवाब तो आपको विकल्प के रूप में भी दे सकता हूँ --


(1) अपनी बात कहने की आजादी को महसूस करना.

(2) मनोरंजन का एक नया साधन.

(3) हिन्दी में ब्लॉगिंग कर हिन्दी की सेवा करना.

(4) पूरे विश्व से जुड़ने की इच्छा.

(5) पत्रकारिता का एक नया रूप.

(6) आय का एक स्रोत .

(7) मन की भडास और कुंठा निकालने का साधन.

इन्हें मेरे ब्लॉग के सर्वे से लिया गया है. आप यहाँ पर अपनी राय दे सकते हैं. यदि आप एक नए ब्लॉगर हैं तो आपकी इच्छा शुरूआती चार में से ही होनी चाहिये. आप एकदम हलके- फुल्के ढंग से ब्लॉग बनाएँ.

ये सोच कर बनाएँ कि ब्लॉग का एड्रेस ( पता- ******.ब्लागस्पाट.कॉम ) और उसका टाइटिल यानी आपके ब्लॉग का क्या नाम होना चाहिये.

वैसे आप बाद में नाम, पता और लेख बदल भी सकते हैं.

यदि समस्या आए तो 'अवध टाइम्स' के द्वारा ब्लॉग्स-पंडित -गुरु राजीव किस लिए हैं :)

शुरुआत में कुछ भी लिखिए अखबार से कुछ लिखें या किसी पत्रिका से कुछ लिखें या अपनी ही कोई रचना लिखें और उसे प्रकाशित (पब्लिश) करें. आप को बेहद खुशी होगी.

फ़िर अपने ब्लॉग को सजाने का काम करें, उसमें घड़ी या कैलेंडर भी लगायें.

अन्य दूसरी सजावटी वस्तुओं के लिए मेरे अन्य लेख भी पढ़ें, इससे आपका ज्ञान भी बढेगा और मज़ा भी आएगा।

" ब्लॉग क्या है " इस विषय पर टी.वी. पर भी एक चर्चा चली थी. पेश है यह रिपोर्ट -

ब्लॉग क्या है ?

Archana Singh 2paltak - 21:05


वेब-लॉग शब्द का संक्षिप्त रूप ही ब्लॉग कहा जाने लगा है.

यह शब्द १९९७ में अमेरिका में प्रथम बार इंटरनेट के सन्दर्भ में आया था.

ब्लॉग का मतलब पर्सनल डायरी या ऑनलाइन डायरी ही समझा जाता है, जहाँ आप कुछ भी लिख सकते हैं.

जो आप को अच्छा लगे लिखिए.

यदि आप कुछ बातें शेअर करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं.

आप अपनी इस ऑनलाइन डायरी में अपने फोटो और वीडियो भी जोड़ सकते हैं.

अपने लिए नेट पर एक जगह बना सकते हैं.

अपने व्यक्तिगत विचारों को कहने के साथ ही साथ आप दूसरों से समर्थन भी पा सकते हैं.

चाहें तो दूसरों का समर्थन भी कर सकते हैं.

अपनी कवितायें, कहानियां, राजनीतिक विचार किसी भी बारे में लिखें.

और कमाल की बात तो ये है कि पूरा विश्व आपको देख रहा और सुन रहा होता है.

आप चाहें तो अपने ब्लॉग को छुपा भी सकते हैं यानी दुनिया की नज़रों से अदृश्य और सिर्फ़ आपको दिखे या उसे दिखे जिसे आप चाहें.

यह वास्तव में बेहद कमाल की चीज़ है,

तभी तो पूरी दुनिया ख़ुद ब्लॉग लिखने को लेकर दीवानी हुई जा रही है. आप का भी इस ब्लॉग की दुनिया में मैं E-Guru Rajeev स्वागत करता हूँ.

हाँ, एक और पते की बात जानें :

ब्लॉग को हिन्दी में चिट्ठा कहने की एक परम्परा सी चल पडी है.

हिन्दी के ब्लॉगर्स चिट्ठाकार कहे जाते हैं.

ब्लॉग क्या है इस के विषय में अच्छी जानकारी यहाँ से भी मिल जायेगी.

1. विकिपीडिया

2. अभिव्यक्ति का नया माध्यम : ब्लॉग

3. ब्लॉगिंग: ऑनलाइन विश्व की आजाद अभिव्यक्ति


4. " ब्लॉग्स पण्डित " ( ब्लॉगिंग का जानकार )


इस वीडियो से बेहतर तरीके से आप जान पायेंगे कि ब्लॉग क्या है



अपनी अनमोल राय भी दें. और कुछ पूछना हो तो पूछ सकते हैं.
Previous
Editor's Choice