Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

UpsDowns
Showing posts with label UpsDowns. Show all posts
Showing posts with label UpsDowns. Show all posts

Tuesday, 30 December 2014

56 अंकों की मजबूती से खुला सेंसेक्स

Archana Singh 2paltak - 19:24

मुंबई. कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों से साफ संकेत न मिलने की वजह से घरेलू बाजारों ने सुस्ती के साथ शुरुआत की है.








सोमवार को सेंसेक्स 56 अंक चढ़कर 18809 खुला.




वहीं एनएसई का निफ्टी भी 18 अंकों की बढ़त के साथ 5709 पर खुला.

6 महीने के इंतजार के बाद सेंसेक्स 18 हजार के पार पहुंचा

Archana Singh 2paltak - 07:24

मुम्बई. सेंसेक्स बुधवार को 6 महीने में पहली बार 18 हज़ार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में कामयाब हो गया. वित्तीय मोर्चे पर बाज़ार को सरकार से इस हफ्ते बहुत सारे एलानों की उम्मीद है. इसका असर बाज़ार में चौतरफा खरीदारी के तौर पर देखने को मिला.





 यूरोजोन क्षेत्र के लिए राहत पैकेज को जर्मनी की सर्वोच्च अदालत द्वारा समर्थन दिए जाने से वैश्विक बाजारों में तेजी रही, जिसका असर घरेलू खरीदारों पर भी पड़ा और उन्होंने जमकर लिवाली की.





 मुख्य सूचकांक सेंसेक्स 147.08 अंकों की तेजी के साथ 18000.03 पर और निफ्टी 41 अंकों की तेजी के साथ 5,431.00 पर बंद हुआ.


56 अंकों की मजबूती से खुला सेंसेक्स 79 अंक गिरकर बंद

Archana Singh 2paltak - 05:05

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा।


प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 79.49 अंकों की गिरावट के साथ 18673.34 पर और निफ्टी 21.55 अंकों की गिरावट के साथ 5669.60 पर बंद हुआ।






 बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.48 अंकों की तेजी के साथ 18756.31 पर खुला और 79.49 अंकों या 0.42 फीसदी गिरावट के साथ 18673.34 पर बंद हुआ।




दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18811.13 के ऊपरी और 18650.43 के निचले स्तर को छुआ।



 आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी और आरआईएल के शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा।

रुपया पांच महीने के ऊंचे स्तर पर

Archana Singh 2paltak - 04:35

मुंबई : अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 12 पैसे सुधरकर 52.28 रपये प्रति डालर दर्ज किया गया. रुपये का डालर की तुलना में यह पांच महीने का सबसे उंचा स्तर है.







कारोबारियों का कहना है कि शेयर बाजारों में मजबूती का असर भी बाजार धारणा पर पड़ा.





सोमवार को रुपया डालर की तुलना में पांच महीने के उंचे स्तर 52.40 रपये प्रति डालर पर बंद हुआ था. मंगलवार को गांधी जयंती का अवकाश था.

शेयर बाज़ार खुल गया

Archana Singh 2paltak - 00:35
मुम्बई. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 30.73 अंकों की तेजी के साथ 18,969.19 पर खुला.






जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.90 अंकों की तेजी के साथ 5,751.85 पर खुला.
Previous
Editor's Choice