Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

Blogspot
Showing posts with label Blogspot. Show all posts
Showing posts with label Blogspot. Show all posts

Monday, 29 December 2014

ब्लॉगस्पॉट या ब्लॉगर पर चिट्ठा किस प्रकार से बनाएँ ?

Archana Singh 2paltak - 21:44



ब्लॉगर हिन्दी में ब्लॉग बनाने के लिए सबसे प्रसिद्ध जगह है.

मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि

1. ब्लॉगर पर हम सरलतापूर्वक ब्लॉग लिख सकते हैं.

2. हम सरलता से टेम्प्लेट बदल सकते हैं.

3. अन्य जावा स्क्रिप्ट हम आसानी से जोड़ सकते हैं. और

4. सबसे बड़ा कारण यह है कि यहाँ पर हम हिन्दी में बहुतायत से प्रयोग करते हैं.

5. हिंदी के अधिकतर ब्लॉग ब्लॉगस्पॉट पर होने के कारण हम यहाँ पाठकों, टिप्पणीकारों और दूसरे चिट्ठाकारों से सरलता से जुड़ पाते हैं.

6. वर्डप्रेस की तुलना में ब्लॉगस्पॉट के अधिक टेम्पलेट इन्टरनेट पर मौजूद हैं और वे मुफ्त में आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

टेम्पलेट में बदलाव कर ब्लॉग को अपने हिसाब से चलाना भी एक कला है, और यह खुराफातें सभी को आकर्षित करती हैं. वर्डप्रेस में आप ये सब नहीं कर सकते हैं.

अतः मेरी सलाह यही है कि आप शुरूआत ब्लॉगर से ही करें और एक और पते की बात ब्लॉगर और ब्लागस्पाट एक ही वेबसाईट के दो नाम हैं.

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके एक बहुत ही खूबसूरत सा वीडियो देखें और जानें कि कितनी सरलतापूर्वक आप ब्लॉगर पर ब्लॉग बना सकते हैं.
1. ब्लॉगस्पॉट पर चिट्ठा कैसे बनाएँ


ब्लॉग लिखना एकदम खेल ही तो है जानें कैसे -:-

1.ब्लॉगिंग कैसे करें ?


एक और महत्वपूर्ण लेख पढ़ें -:-
वर्डप्रेस पर चिट्ठा कैसे बनाएँ.

अब ब्लॉगिंग करना बिल्कुल आसान, जानें कैसे

Archana Singh 2paltak - 21:38


पहले ब्लॉग लिखने के लिए हिन्दी नहीं होती थी, फ़िर हिन्दी फॉण्ट और अन्य सॉफ्टवेयर का विकास हुआ, पर अब तो बस टाइप किया और हिन्दी छपती गई.

पहले की तुलना में अब ब्लॉगिंग बेहद सरल हो गई है.

E-mail तो आप सभी लिखते ही हैं,

ठीक वैसा ही ब्लॉगिंग के मामले में है, E-mail लिखकर बटन दबाते ही वह चला (send) हो जाता है,

ब्लॉग भी लिख कर प्रकाशित (publish) का बटन दबाते ही प्रकाशित (publish) हो जाता है.

यह लेख लिखे जाने तक, हिन्दी में ब्लॉग लिखने के लिए, दो मुख्य वेबसाइट्स हैं जो आपको मुफ्त सेवा प्रदान करती हैं,

साथ ही यह बहुत ही चर्चित भी हैं.

एक है ब्लॉगर.कॉम जो सर्वाधिक प्रसिद्ध है.

और दूसरी साईट वर्ड-प्रेस.कॉम है.

जैसे आपG-mail या yahoo-mail Sign-up करते हैं,

ठीक वैसे ही आप को इन दोनों में से अपनी पसंद की साईट को Sign-up करना होता है,

यहाँ भी आप का एक user-name और एक paasword होता है.

ब्लॉगर.कॉम पर ब्लॉग बनाने के लिए आपका G-mail का खाता होना ही चाहिए.

दो अन्य महत्वपूर्ण लेख जो आपको ब्लॉग बनाने में बहुत सहायता करेंगे.
1. ब्लॉगस्पॉट पर चिट्ठा कैसे बनाएँ

2. वर्डप्रेस पर चिट्ठा कैसे बनाएँ

Wednesday, 17 December 2014

अपने ब्लॉग में वीडियो कैसे जोडें ?

Archana Singh 2paltak - 04:53
यदि आप अपने ब्लॉग में वीडियो जोड़ना चाहते हैं तो वह बहुत ही सरल है. आप निम्न प्रक्रिया के द्वारा कोई भी वीडियो जोड़ सकते हैं.

आप जिस बॉक्स में आलेख टाइप करते हैं, उसी के ठीक ऊपर एक वीडियो जोड़ने का बटन बना होता है, जिस पर कर्सर ( एरो ) ले जाने पर 'add video' यह शब्द उभर कर आता है.
बस उसी बटन पर क्लिक करके आप वीडियो जोड़ सकते हैं.

यह बटन यहाँ इस फोटो में पीले घेरे में देखें ---



पीले घेरे में जो बटन है, वही वीडियो को डाउनलोड करता है.

आप जब उस पर क्लिक करते हैं तो एक नई विंडो खुलती है --



आप को वह वीडियो जिसे जोड़ना है ब्राउज़ कीजिए और उसका नाम लिखिए.

फ़िर I agree... पर क्लिक करिए और uploded video का विकल्प चुनें, video upload होने लगेगी. यानि कि आप के ब्लॉग में धीरे-धीरे आने लगेगी.

अब आप को बड़ा लंबा धैर्य रखना होगा, video upload होने में समय लग सकता है. 

video upload हो रहा है यह कैसे जानें !!

1. यदि video compose mode में खुली है तो वह कुछ ऎसी दिखेगी यानि कि uploading video लिखा रहेगा.

2. और नीचे की तरफ़ एक छोटा सा चक्र चलता रहेगा, जिससे आप जान सकते हैं कि video upload हो रहा है. अपलोडिंग वीडियो को नीचे के चित्र में पीले घेरे में दिखाया गया है.




video upload हो चुकी है, यह कैसे जानें ?


जब video upload ही जायेगी तो बंधूSSS कुछ ऐसे ही दिखने लगेगी.
अरे गाना नहीं सुनोगे क्या, जनाब !!





कइसा लगा !!

Sunday, 9 June 2013

लेख में फोटो को दाहिने,बाएँ या बीच में कैसे दिखाएँ ?

Archana Singh 2paltak - 08:52
अब तक आप फोटो जोड़ना और उसे बड़ा-छोटा करना जान चुके हैं, अब जानिए कि फोटो को किस प्रकार से अपने लेख में बाएँ और दायें या फ़िर बीच में या फ़िर एकदम ही किनारे (बाएँ) लगाया जाए.

इसके लिए आप फोटो को जब अपलोड करते हैं तो उसी समय " choose a layout " का विकल्प भी नीचे की और दिया रहता है.
नीचे के फोटो को देख कर समझें. इसमें हमने काले घेरे के द्वारा इसे दर्शाया है.


इसमें से None, Left, Center, Right में से select करके आप अपने मनचाही जगह पर photo को लगा सकते हैं.
नीचे मैंने photo को चारों प्रकारों से लगाया है. आप इसे देख कर समझ सकते हैं.





ये None करने पर --










ये Left करने पर --












ये Center करने पर --










ये Right करने पर --










दो अन्य महत्वपूर्ण लेख जो आपको, आपके ब्लॉग में फोटो लगाने में बहुत सहायता करेंगे.

1. अपने लेख में कैसे सरलतम तरीके से फोटो जोडें ?

2. लेख के फोटो को कैसे बड़ा-छोटा करें ?

लेख के फोटो को कैसे बड़ा-छोटा करें ?

Archana Singh 2paltak - 08:51
अपने लेख में फोटो जोड़ना तो आप ने अपने लेख में कैसे सरलतम तरीके से फोटो जोडें ? लेख के द्वारा सीख लिया है.
अब इस लेख के द्वारा आप अपने ब्लॉग की photo के आकार को छोटा-बड़ा करना भी जान लीजिये.
पिछले लेख की दूसरी फोटो ( जो नीचे फ़िर दी गई है ) में आप देखेंगे कि दाहिनी तरफ़ image size के लिए तीन option दिए गए हैं.



आप तीनों size में download करके अनुमान लगा सकते हैं कि कौन सी कितनी बड़ी होती है.

आप लोगों की सुविधा और समझाने के लिए मैं एक ही photo को तीनों ही size में download करके दिखाता हूँ.








यदि कोई समस्या हो तो खुल के बताइये, आपकी सहायता करके मुझे प्रसन्नता होगी.

आपको आपकी ब्लॉगिंग के लिए ई-गुरु राजीव की ओर से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं.

Best of Luck for Your Blogging.
E-Guru Rajeev

अरे...अरे....मज़ा आया !!

तो टिप्पणी का हक तो बनता है बॉस...... :)

निम्न अन्य महत्वपूर्ण लेख जो आपको आपके ब्लॉग में फोटो लगाने में बहुत सहायता करेंगे.
1. अपने लेख में कैसे सरलतम तरीके से फोटो जोडें ?

2. लेख में फोटो को दाहिने,बाएँ या बीच में कैसे दिखाएँ ?
Previous
Editor's Choice