Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

UttarPradesh
Showing posts with label UttarPradesh. Show all posts
Showing posts with label UttarPradesh. Show all posts

Friday, 23 January 2015

श्रीप्रकाश जायसवाल ने राखी सावंत से शादी की

Archana Singh 2paltak - 00:47

कानपुर : केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीजायसवाल की अभद्र टिप्‍पणी को लेकर पूरा देश नाराज है. कहीं उनके पुतले जलाये जा रहे हैं तो कहीं उनकी शव यात्रा निकाली जा रही है. मगर आज कानपुर में कुछ अलग ढंग का ही विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.





महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्‍पणी से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यर्ताओं ने आज एक बड़ी होर्डिंग पर श्रीप्रकाश जायसवाल और आइटम गर्ल राखी सावंत को वरमाला डालते हुए दिखाया. इस होर्डिंग पर लिखा था "नई शादी, नया मजा". कार्यकर्ताओं ने इस होर्डिंग के साथ जायसवाल की पूरे शहर में बारात निकाली.



अंत में होर्डिंग पर चिपके श्रीप्रकाश जायसवाल के पोस्‍टर पर कालिख पोती गई और उसे आग के हवाले कर दिया गया.

मालूम हो कि "नई नई जीत और नई नई पत्‍नी का जश्‍न सब मनाते हैं. जैसे जैसे समय बीतेगा, जीत पुरानी होती जाती है; जैसे जैसे समय बीतता है पत्‍नी पुरानी होती जाती है, वो मजा नहीं रहता है."


बवाल मचने और लगातार आलोचना होने के बाद केन्द्रीय कोयला मंत्री को अक्ल आयी और उन्होंने अपने उस बयान के लिए माफी मांग ली. इस मामले में कानपुर में जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिये गये.

अभी  महिला आयोग इस विषय में कुछ भी उल्लेखनीय कदम नहीं उठा सका है. केन्द्र से शिकायत कर उसने भी इतिश्री कर ली है. पर ये राखी सावंत और श्री प्रकाश जायसवाल के इस मज़ाकिया/अपमानजनक पोस्टर महिलाओं को सुकून देने वाला है.

अब लड़कियों को फोन कर परेशान करने वाले सावधान

Archana Singh 2paltak - 00:44


लखनऊ. अब उत्तर प्रदेश में लड़कियों को मोबाइल फोन पर परेशान करना मनचलों पर बहुत भारी पड़ने वाला है. पुलिस मोबाइल पर फोन या अश्लील एसएमएस भेजकर लड़कियों को परेशान करने वालों पर लगाम लगाने के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1010 की सेवा की शुरूआत करने जा रही है.







उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक बद्री प्रसाद सिंह ने बताया कि आए दिन महिलाओं और लड़कियों को फोन पर परेशान करने की शिकायतों को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है. पीड़ित लड़की या महिला टोल फ्री नम्बर 1010 पर शिकायत कर सकती है. इस सेवा के लिए महिला कांस्टेबल की तैनाती होगी, जो शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखेगी.


 
इस योजना के अनुसार पुलिस आरोपी को पहले तो सुधरने का एक अवसर देगी औरभविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत देगी. सप्ताह भर बाद महिला कांस्टेबल पीड़िता से फीडबैक लेगी कि अब उसके मोबाइल पर इस तरह की कॉल तो नहीं आ रही है. यदि उसे परेशान करने का सिलसिला बना रहा तो पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपी का फोन रिकॉर्ड कर उसे गिरफ्तार करेगी.



पुलिस महानिरीक्षक सिंह ने बताया कि अभी योजना आरम्भिक चरण में केवल लखनऊ परिक्षेत्र में शुरू की जा रही है. इसके बाद योजना की सफलता पर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसको लागू होगी.

वेबकैम पर गर्लफ्रेंड के सामने प्रेमी ने लगाई फांसी

Archana Singh 2paltak - 00:42

वाराणसी. वाराणसी के काशी एंक्लेव में आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप यह है कि प्रेमिका के दबाव से परेशान होकर लड़का जब आत्महत्या कर रहा था तो उसकी प्रेमिका वेबकैम पर लाइव मरते देख रही थी.








पुलिस ने गर्लफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामले दर्ज कर लिया है. हालांकि पुलिस ने आत्महत्या के इस दृष्टिकोण को खारिज कर दिया है, परन्तु मां के आरोप के मुताबिक अंकित ने आत्महत्या लाइव चैट के दौरान ही की.


अंकित की मां ने बताया कि उसने कमरे में कुछ टूटने की आवाज सुनी. थोड़ी ही देर बाद कमरे में सन्नाटा छा गया. जब दरवाजा खोला गया तो अंकित पंखे से लटक कर अपनी जान दे चुका था.


पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़की और उसके मां-बाप से भी पूछताछ की है, लेकिन इलाके में हुई ऑनलाइन आत्महत्या की इस खबर से लोग भौंचक्के से हैं.

16 अक्टूबर से लगेगा तीज-त्योहारों का मेला

Archana Singh 2paltak - 00:39

लखनऊ. शारदीय नवरात्र के साथ ही शहर में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी. इसी के साथ नवंबर के अंत तक शहर तीज-त्योहार की चमक-दमक से गुलजार रहेगा.

त्योहारी सीजन की आहट से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं. दुकानदार अभी से त्योहारी सीजन की तैयारी में जुट गए हैं. बाजारों में हलचल दिखाई देने लगी है.






18-19 अक्तूबर से शहर में लगभग 80 दुर्गा पूजा कमेटियों के दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापना के साथ मां दुर्गा का आह्वान-पूजन शुरू हो जाएगा. 24 अक्तूबर को विजयादशमी पर राजधानी की सड़कों पर त्योहार की रौनक का लुत्फ उठाने वालों का रेला उमड़ेगा.


इसके  बाद धनतेरस, दीपावली, करवाचौथ, छठ और शादी-विवाह की लगनें प्रारम्भ हो जाएँगी.

गुटखा प्रतिबन्धित अगले साल से

Archana Singh 2paltak - 00:33

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सरकार ने गुटखे पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय अगले साल तक टाल दिया है. गुटखा लाबी के भारी दबाव के चलते यह प्रतिबंध अब एक अप्रैल, 2013 से लागू होगा.





 सरकार को भी यह प्रतिबंध हाईकोर्ट की सख्ती के बाद लगाना पड़ा. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 सितंबर को सरकार को गुटखे पर प्रतिबंध लगाने के लिए चौदह दिन का समय दिया था. वह समय सीमा बुधवार को पूरी हो गई थी. वहीं केंद्र सरकार का भी लगातार दबाव सरकार पर बना हुआ था.





उ.प्र. सरकार ने हाईकोर्ट से गुटखे पर प्रतिबंध लगाने के लिए छह माह का समय मांगा है.


सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि यह समय गुटखा उद्योग से जुड़े हुए लाखों कर्मचारियों, मजदूरों और उद्यमियों की रोजी-रोटी को ध्यान में रखते हुए मांगा गया है. इस छह महीने में वह कुछ और काम-धंधा तलाश सकेंगे.


ध्यातव्य है कि गुटखे पर प्रतिबंध लगाने के लिए संसद में खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विक्रय प्रतिषेध और निर्बंधन) विनियम 2011 पारित किया गया था. प्रदेश सरकार ने इसी कानून को आधार बनाकर गुटखे पर रोक लगाने को मंजूरी दी है. गुटखे पर रोक लगने के बाद सरकार को राजस्व में लगभग 250 करोड़ का नुकसान होगा.


अभी  यह राजस्व हानि कैसे झेलेगी जबकि उत्तर प्रदेश की सरकार को अपने किये कई वादे पूरे करने के लिए पहले से ही धन की बड़ी आवश्यकता है.

Thursday, 22 January 2015

यूपी में शिक्षकों के दो लाख पद खाली हैं

Archana Singh 2paltak - 23:48
उत्तर प्रदेश : भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के लगभग सात हजार प्राथमिक विद्यालयों में ताला लगा हुआ है जबकि 15 हजार से अधिक विद्यालय ऐसे हैं जहां एक ही शिक्षक है.





ऐसा नहीं है कि यह स्थिति दो-चार महीने से ही हो बल्कि पूरे चार वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है. राज्य के दो लाख से अधिक पद खाली हैं.  देश के बाकी हिस्से में दो से तीन बार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन हो चुका, कई प्रदेशों में इसके आधार पर नियुक्तियां भी हो गईं लेकिन उत्तर प्रदेश में अब तक कुछ साफ नहीं है.


केवल प्राथमिक ही नहीं, माध्यमिक स्कूलों में भी चयन का हाल बेहद खराब है. अनेक विद्यालयों में साइंस, मैथ्स, अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं. अब सुप्रीम कोर्ट ने छह माह में भर्ती का आदेश दिया है तो अभिभावकों को उम्मीद जगी है कि उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकती है.


 हालांकि प्रदेश में जो हालात हैं, सरकार यदि तत्काल पदों की घोषणा कर दे तो भी छह महीने में चयन पूरा हो पाना मुश्किल लगता है. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली हैं. शिक्षकों की भर्ती के लिए पहले इन पदों पर तैनाती करनी होगी. उसके बाद विद्यालयों से रिक्तियां मांगी जाएंगी, उनके अनुरूप विज्ञापन होगा, परीक्षा होगी, साक्षात्कार होगा तब जाकर चयन संभव है, जो छह माह में पूरा होना असंभव है.


 टीईटी का आवेदन इसी माह प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के चयन को लेकर सरकार पूरी तैयारी के दावे कर रही है. तैयारी है कि आठ अक्तूबर को विज्ञापन जारी किया जाएगा लेकिन इसे लेकर इतने विवाद हैं कि जब तक चयन हो न जाए, कुछ कहना मुश्किल है.

स्थिति यह है कि अकेले इलाहाबाद में ही 335 विद्यालयों में ताले लगे हैं जबकि 1074 विद्यालय एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं. सरकार ने भर्ती की जो प्रक्रिया अपनाई है, उसमें छह माह की तो केवल ट्रेनिंग दी जानी है. ऐसे में छह माह की अवधि में चयन कैसे संभव है.


स्पष्ट है सरकार को अपनी शिक्षा नीति में बदलाव लाना ही होगा.यह देखना ही होगा कि छात्रों काजो कि देश का भविष्य कहे जाते हैं उनका ही भविष्य खतरे में है.

जादूगर हैं नरेंद्र मोदी : सलमान खुर्शीद

Archana Singh 2paltak - 23:42
उ.प्र.  : गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने से कांग्रेस अब हमलावर मूड में आ गयी है और एक के बाद एक गुजरात के मुख्यमन्त्री पर प्रहार कर रही है.


सोनिया के अनर्गल प्रलाप के बाद अब सलमान खुर्शीद की बारी है.






गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जादूगर बताते हुए केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने इलाहाबाद में पत्रकारों से कहा कि नरेंद्र मोदी एक जादूगर हैं. लोगों को समझना चाहिए कि जादू केवल देखने में अच्छा लगता है. कोई जादूगर है तो मेरा तो लोगों से यही निवेदन है कि जादू को जादू समझो और सच्चाई को सच्चाई.


इस  प्रकार सांकेतिक रूप से नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के विकास की बात को महज एक छलावा बताते हुए खुर्शीद ने कहा कि अगर अभी तक जादू से आंखों में चकाचौंध थी तो लोग अब आंखें खोलकर सच्चाई को स्वीकार करें. जादू केवल देखने में ही अच्छा लगता है.


उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी जादू बच्चों के लिए अच्छा होता है, पर जिसको घर चलाना होता है वो सच्चाई को साथ लेकर चलें तो उनके अच्छा होगा.


उल्लेखनीय है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव नवम्बर में होगा. निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

एफडीआई देश की जरूरत : गडकरी

Archana Singh 2paltak - 23:39
मंगलवार को एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि इस वक्त बाहर से निवेश तो नहीं ही आ रहा, साथ ही भारतीय उद्योगपति भी अपनी पूंजी बाहर लेकर जा रहे हैं. हमें कई क्षेत्रों में विदेशी पूँजी निवेश को लाना होगा. 





उन्होंने कहा कि इस देश में मिसमैनेजमेंट सबसे बड़ी समस्या है. 


यहां स्मारक बन जाते हैं लेकिन कोल्ड स्टोरेज नहीं बन पाते. उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां स्मारक बनाए गए, अच्छा किया गया, लेकिन कोल्ड स्टोरेज भी बन जाते तो किसानों को अपनी फसल नहीं फेंकनी पड़ती.

क्यों कुछ जिलों को मिले 24 घंटे बिजली : इलाहाबाद उच्चन्यायालय

Archana Singh 2paltak - 23:33
लखनऊ. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश विद्युत निगम से प्रदेश के सभी जिलों में की जाने वाली बिजली आपूर्ति के संबंध में रिपोर्ट मांगी है.






कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति ए लाला एवं न्यायमूर्ति अनिल कुमार की खंडपीठ ने यह आदेश हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से दायर याचिका पर दिया है.



पर्सनल लॉ बोर्ड ने प्रदेश के अतिविशिष्ट छह राजनेताओं से जुड़े जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के खिलाफ दायर जनहित याचिका दायर की थी. इसमे प्रदेश के रायबरेली, अमेठी और इटावा समेत वीआईपी लोगों से संबंधित छह जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने को चुनौती दी गई है.



 याचिकाकर्ता अधिवक्ता अशोक पांडेय ने अदालत में तर्क दिया कि प्रदेश के रायबरेली, अमेठी, इटावा, मैनपुरी, रामपुर और कन्नौज जिलों को अबाध विद्युत आपूर्ति संविधान में दिए गए समानता के अधिकार का उल्लंघन है क्योंकि प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली कटौती की जाती है. याचिकाकर्ता ने इसके बजाय प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने के निर्देश देने का आग्रह किया.

खुर्शीद के एनजीओ ने मरे हुए लोगों को भी बांटे सामान!

Archana Singh 2paltak - 23:17

नई दिल्‍ली. अपने ट्रस्ट में व्याप्त भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद पर शिकंजा कसने लगा है. खुर्शीद के ट्रस्‍ट पर लगे आरोपों के सिलसिले में जांच शुरू हो गई है. उत्‍तर प्रदेश में 16 अलग अलग जगहों पर छापे मारे गए हैं.


  सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने खुर्शीद के दावों को गलत ठहराते हुए नए सबूत पेश किए हैं. विकलांगों को उपकरण दिए जाने से जुड़े नए खुलासे से केंद्रीय मंत्री की काफी किरकिरी हो रही है. मीडिया बता रहा है कि खुर्शीद ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर विकलांगों को जो उपकरण एक साल पहले देने का दावा किया जबकि वास्‍तव में वह मात्र एक दिन पहले (शनिवार को) दिया गया था. हर ओर से घिर रहे खुर्शीद अब प्रधानमंत्री को सफाई देने के लिए उनसे वक्‍त मांग रहे हैं.



केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि खुर्शीद ने रविवार को मीडिया के सामने जो तस्‍वीरें दिखाईं, वो गलत हैं. केजरीवाल ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाया कि मैनपुरी में जो विकलांग नहीं हैं, उन्‍हें उपकरण दिए गए.


 केजरीवाल ने 'सबूत' के तौर पर मैनपुरी के एक युवक पंकज को मंच पर पेश किया और कहा कि पैर से विकलांग इस युवक को 'हियरिंग एड' दिए जाने की खानापूर्ति हो चुकी है लेकिन अभी तक उसे ये उपकरण नहीं मिले हैं. इस शख्‍स ने भी मंच से कहा कि खुर्शीद के एनजीओ की तरफ से उसे कुछ भी नहीं मिला है.


 केजरीवाल ने मैनपुरी में सलमान के एनजीओ से लाभ पाने वाले लोगों की लिस्‍ट में गड़बड़ी के भी आरोप लगाए.


इससे पहले बुलंदशहर में रविवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं ने विकलांगों की परेड कराई और दावा किया कि खुर्शीद के ट्रस्‍ट की तरफ से इन विकलांगों को साल भर पहले ट्राइ साइकिल दिए गए. लेकिन इस परेड में शामिल विकलांगों ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्‍हें सालभर पहले नहीं, बल्कि रविवार सुबह ही ये उपकरण मिले हैं. इन विकलांगों के ट्राइ साइकिल इतने नए थे कि उनके रैपर भी नहीं हटे थे.


केजरीवाल ने टीवी चैनल के इस खुलासे को लेकर भी सलमान खुर्शीद की खिल्‍ली उड़ाई. केजरीवाल ने पीएम मनमोहन सिंह से खुर्शीद को तत्‍काल बर्खास्‍त करने की मांग की. उन्‍होंने कहा कि वह अपनी बात पीएम के सामने रखेंगे. खुर्शीद भी प्रधानमंत्री से मिल कर अपना पक्ष रखने वाले हैं.

चुनावी माहौल देख बीजेपी अपनी विचारधारा के साथ जनता के सामने

Archana Singh 2paltak - 23:13

लखनऊ. साल 2014 में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपने पुराने जनाधार को प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी विचारधारा और मुख्य मुद्दों राम मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता और धारा 370 के मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुँची. भाजपा की यह कोशिश है कि वह लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहे जो पिछले 10 वर्षों से उससे दूरी बनाए हुए है.





यूपी में बीजेपी प्रदेश इकाई के युवा नेता और प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि बीजेपी ने राममंदिर निर्माण का मुद्दा कभी छोड़ा नहीं था. बीजेपी इन मुद्दों के साथ हमेशा जनता के बीच बनी रहेगी.


ध्यातव्य है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी पिछले दिनों अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान सार्वजनिक तौर पर कहा था कि अगर बीजेपी को अपनी सरकार बनानी है तो पार्टी को राम मंदिर मुद्दा़, धारा 370 और समान नागरिक संहिता जैसे अपने पुराने एजेंडे पर लौटना ही होगा क्योंकि ये मुद्दे ही भाजपा की पहचान हैं तथा राष्ट्र-हित में आवश्यक हैं.


प्रदेश महामंत्री पंकज ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और कोयला ब्लॉक आवंटन का मुद्दा कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित होगा और देश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी.
Previous
Editor's Choice