Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

North
Showing posts with label North. Show all posts
Showing posts with label North. Show all posts

Friday, 23 January 2015

श्रीप्रकाश जायसवाल ने राखी सावंत से शादी की

Archana Singh 2paltak - 00:47

कानपुर : केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीजायसवाल की अभद्र टिप्‍पणी को लेकर पूरा देश नाराज है. कहीं उनके पुतले जलाये जा रहे हैं तो कहीं उनकी शव यात्रा निकाली जा रही है. मगर आज कानपुर में कुछ अलग ढंग का ही विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.





महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्‍पणी से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यर्ताओं ने आज एक बड़ी होर्डिंग पर श्रीप्रकाश जायसवाल और आइटम गर्ल राखी सावंत को वरमाला डालते हुए दिखाया. इस होर्डिंग पर लिखा था "नई शादी, नया मजा". कार्यकर्ताओं ने इस होर्डिंग के साथ जायसवाल की पूरे शहर में बारात निकाली.



अंत में होर्डिंग पर चिपके श्रीप्रकाश जायसवाल के पोस्‍टर पर कालिख पोती गई और उसे आग के हवाले कर दिया गया.

मालूम हो कि "नई नई जीत और नई नई पत्‍नी का जश्‍न सब मनाते हैं. जैसे जैसे समय बीतेगा, जीत पुरानी होती जाती है; जैसे जैसे समय बीतता है पत्‍नी पुरानी होती जाती है, वो मजा नहीं रहता है."


बवाल मचने और लगातार आलोचना होने के बाद केन्द्रीय कोयला मंत्री को अक्ल आयी और उन्होंने अपने उस बयान के लिए माफी मांग ली. इस मामले में कानपुर में जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिये गये.

अभी  महिला आयोग इस विषय में कुछ भी उल्लेखनीय कदम नहीं उठा सका है. केन्द्र से शिकायत कर उसने भी इतिश्री कर ली है. पर ये राखी सावंत और श्री प्रकाश जायसवाल के इस मज़ाकिया/अपमानजनक पोस्टर महिलाओं को सुकून देने वाला है.

अब लड़कियों को फोन कर परेशान करने वाले सावधान

Archana Singh 2paltak - 00:44


लखनऊ. अब उत्तर प्रदेश में लड़कियों को मोबाइल फोन पर परेशान करना मनचलों पर बहुत भारी पड़ने वाला है. पुलिस मोबाइल पर फोन या अश्लील एसएमएस भेजकर लड़कियों को परेशान करने वालों पर लगाम लगाने के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1010 की सेवा की शुरूआत करने जा रही है.







उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक बद्री प्रसाद सिंह ने बताया कि आए दिन महिलाओं और लड़कियों को फोन पर परेशान करने की शिकायतों को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है. पीड़ित लड़की या महिला टोल फ्री नम्बर 1010 पर शिकायत कर सकती है. इस सेवा के लिए महिला कांस्टेबल की तैनाती होगी, जो शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखेगी.


 
इस योजना के अनुसार पुलिस आरोपी को पहले तो सुधरने का एक अवसर देगी औरभविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत देगी. सप्ताह भर बाद महिला कांस्टेबल पीड़िता से फीडबैक लेगी कि अब उसके मोबाइल पर इस तरह की कॉल तो नहीं आ रही है. यदि उसे परेशान करने का सिलसिला बना रहा तो पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपी का फोन रिकॉर्ड कर उसे गिरफ्तार करेगी.



पुलिस महानिरीक्षक सिंह ने बताया कि अभी योजना आरम्भिक चरण में केवल लखनऊ परिक्षेत्र में शुरू की जा रही है. इसके बाद योजना की सफलता पर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसको लागू होगी.

वेबकैम पर गर्लफ्रेंड के सामने प्रेमी ने लगाई फांसी

Archana Singh 2paltak - 00:42

वाराणसी. वाराणसी के काशी एंक्लेव में आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप यह है कि प्रेमिका के दबाव से परेशान होकर लड़का जब आत्महत्या कर रहा था तो उसकी प्रेमिका वेबकैम पर लाइव मरते देख रही थी.








पुलिस ने गर्लफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामले दर्ज कर लिया है. हालांकि पुलिस ने आत्महत्या के इस दृष्टिकोण को खारिज कर दिया है, परन्तु मां के आरोप के मुताबिक अंकित ने आत्महत्या लाइव चैट के दौरान ही की.


अंकित की मां ने बताया कि उसने कमरे में कुछ टूटने की आवाज सुनी. थोड़ी ही देर बाद कमरे में सन्नाटा छा गया. जब दरवाजा खोला गया तो अंकित पंखे से लटक कर अपनी जान दे चुका था.


पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़की और उसके मां-बाप से भी पूछताछ की है, लेकिन इलाके में हुई ऑनलाइन आत्महत्या की इस खबर से लोग भौंचक्के से हैं.

मध्य प्रदेश में अब तक स्वाइन फ़्लू से 14 लोग मरे

Archana Singh 2paltak - 00:41
भोपाल: स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व सकारात्मक परिवर्तन का ही परिणाम है कि प्रदेश में जनवरी 2012 से अभी तक स्वाइन फ्लू से मात्र 14 लोगों की ही मृत्यु हुई है.






डा. मिश्रा ने यहां प्रशासनिक अकादमी में प्रदेश के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व संयुक्त संचालकों की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश में स्वाइल फ्लू से निपटने की पूरी तैयारी है.


 यह हमारे चिकित्सा अमले की सतर्कता का ही परिणाम है कि जनवरी से अब तक आठ माह में जहां अन्य प्रदेशों में स्वाइन फ्लू से मृत्यु का आंकड़ा 50 से उपर है वहीं म.प्र. में अब तक मात्र 14 लोगों की मृत्यु ही दर्ज हुई है.

16 अक्टूबर से लगेगा तीज-त्योहारों का मेला

Archana Singh 2paltak - 00:39

लखनऊ. शारदीय नवरात्र के साथ ही शहर में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी. इसी के साथ नवंबर के अंत तक शहर तीज-त्योहार की चमक-दमक से गुलजार रहेगा.

त्योहारी सीजन की आहट से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं. दुकानदार अभी से त्योहारी सीजन की तैयारी में जुट गए हैं. बाजारों में हलचल दिखाई देने लगी है.






18-19 अक्तूबर से शहर में लगभग 80 दुर्गा पूजा कमेटियों के दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापना के साथ मां दुर्गा का आह्वान-पूजन शुरू हो जाएगा. 24 अक्तूबर को विजयादशमी पर राजधानी की सड़कों पर त्योहार की रौनक का लुत्फ उठाने वालों का रेला उमड़ेगा.


इसके  बाद धनतेरस, दीपावली, करवाचौथ, छठ और शादी-विवाह की लगनें प्रारम्भ हो जाएँगी.
Previous
Editor's Choice