Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

HindiNews
Showing posts with label HindiNews. Show all posts
Showing posts with label HindiNews. Show all posts

Thursday, 22 January 2015

आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने आत्महत्या की

Archana Singh 2paltak - 23:19
मुंबई.  मशहूर गायिका आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने सोमवार को अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.






वर्षा भोंसले पेशे से पत्रकार थी. साथ ही वह एक मशहूर पब्लिशिंग हाउस के लिए बतौर फ्रीलांसर काम करती थी. आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.


वर्षा भोंसले पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है. बताया जा रहा है कि वर्षा अपने तलाक को लेकर लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी. कुछ मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक वर्षा ने नींद की गोलियां खा ली.



हालत गंभीर होने पर उसे जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसने दम तोड दिया. 55 साल की वर्षा अकेली रह रही थी.

Monday, 29 December 2014

बदलना चाहती हूं लोगों का नजरिया : सनी लियोन

Archana Singh 2paltak - 12:26

बॉलीवुड की चकाचौंध से अचंभित हो एक बार सनी लिओन ने कहा था कि अगर बॉलीवुड में मुझे अच्छा काम व दाम मिलेगा तो मैं पोर्न इन्डस्ट्री को छोड़ दूँगी.

ध्यातव्य है कि सनी ने एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 साइन की है जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है.

सनी  का कहना है कि वे अब कोई पारिवारिक फिल्म में काम करना चाहती हैं, जिसको लोग अपने पूरे परिवार के साथ देख सकें.



टैग्स: सनी लियोन, पोर्न स्टार, बॉलीवुड, पारिवारिक फिल्म

नई-नवेली माँ बनी शिल्पा के लिए अब फ़िल्में प्राथमिकता नहीं रही

Archana Singh 2paltak - 12:25

नई दिल्ली. पिछले दिनों शिल्पा एक ब्रैंड के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली में थी. माँ बनने के बाद पहली बार वह किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई थीं. पेश है उनसे बात-चीत के कुछ अंश.....

नई-नवेली माँ बनी शिल्पा शेट्टी आजकल अपने पुत्र वियान के साथ अपना समय बिता रही हैं.




उनका कहना है कि मेरा बेटा मेरे लिए प्राथमिकता है और यही कारण है कि मैं फिल्मों के लिए समय नहीं निकाल पा रही हूँ.  माँ बनना बड़े ही गर्व की बात है और अपने बेटे पर प्यार लुटाना मुझे बहुत अच्छा लग रहा है.
मुझे नहीं पता कि मैं फिल्मों में कब लौटूंगी क्योंकि मैं बहुत ही अच्छा समय बिता रही हूँ.

ध्यातव्य है कि 21 मई को अभिनेत्री शिल्पा और उनके पति राज कुन्द्रा को पुत्र-रत्न की प्राप्ति हुई थी.

दीपिका पादुकोण गुजराती भाषा सीख रही है

Archana Singh 2paltak - 12:18

मुम्बई. संजय लीला भन्साली की अगली आने वाली फिल्म 'रामलीला' में दीपिका कच्छ की एक लड़की की भूमिका निभा रही हैं.


जिसमें वह लीला नाम कि लड़की के रोल में हैं.


कच्छ की छोरी बनने के लिए वह गुजराती पहनावे और बोली पर बहुत ही मेहनत कर रही हैं. साथ ही उनके रोल की खास बात यह है कि लीला बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल जाती है.


दीपिका का कहना है कि यह उनके लिए एक बहुत ही हटके निभाया जाने वाला रोल है. क्योंकि निज़ी जिंदगी में वह ऐसी लड़की बिलकुल भी नहीं हैं.
     

वही लीला के लिए अपना पूरा व्यक्तित्व ही बदल रही हैं. लीला एक ज़मीन से जुड़ी हुई लड़की का किरदार है.
Previous
Editor's Choice