Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

मजेदार चुटकुले
Showing posts with label मजेदार चुटकुले. Show all posts
Showing posts with label मजेदार चुटकुले. Show all posts

Wednesday, 22 August 2012

आपका चपरासी बहुत भ्रष्ट है !!

Archana Singh 2paltak - 17:03


एक व्यक्ति ने एक ऑफिसर से शिकायत की : आपका चपरासी बहुत भ्रष्ट है.

मैंने कहा साहब से मिलना है , तो कहने लगा सौ रुपये निकालो.

अफसर : तो आपने उन्हें सौ रुपये दिए ?

व्यक्ति: जी बिल्कुल नहीं , मैंने उसे एक रुपया भी नहीं दिया.

अफसर: जब आप मेरे चपरासी को एक रुपया भी नहीं दे सकते , तो आप से क्या उम्मीद की जा सकती है.

वो क्या बेवकूफी थी, हां !!

Archana Singh 2paltak - 17:03

एक आदमी ने अपने दरवाज़े पर एक दस्तक सुनी.

उसने खोलकर देखा और वहां कोई नहीं था. उसने इधर उधर देखा और आखिरकार पाया कि एक छोटा सा घोंघा दरवाज़े पर बैठा था.

उसने उसे उठाया और सड़क के पार दूर फेंक दिया.

एक साल बाद उसने अपने दरवाजे पर एक दस्तक सुनी. उसने खोलकर देखा और वहां कोई नहीं था. उसने इधर उधर देखा और आखिरकार पाया कि एक छोटा सा घोंघा दरवाज़े पर बैठा था.

घोंघे ने पूछा "वो क्या बेवकूफी थी, हां !!"

मुझे बहुत ही गंभीर बीमारी है !!

Archana Singh 2paltak - 17:03

मरीज : डॉक्टर साहब, मुझे बहुत ही गंभीर बीमारी है, मैं बिल्कुल कुछ भी याद नहीं रख पाता, यहाँ तक कि जो अभी-अभी कहा है वह भी याद नहीं रख पाता. क्या करुँ ?
डॉक्टर : आप को अपनी इस समस्या के बारे में सबसे पहले कब पता चला ?
मरीज़ : कौन सी समस्या ?

शादी के 15 साल बाद......

Archana Singh 2paltak - 17:03

ग्राहक : मैं अपनी पत्नी की सालगिरह पर कोई उपहार देना चाहता हूं.
दुकानदार : आपकी शादी को कितने साल हो गए हैं ?
ग्राहक : 15 साल.
दुकानदार : सामने वाली दुकान पर चले जाइए, आधी कीमत पर सामान वहीं मिलता है.
Previous
Editor's Choice