Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

Politics
Showing posts with label Politics. Show all posts
Showing posts with label Politics. Show all posts

Friday, 23 January 2015

श्रीप्रकाश जायसवाल ने राखी सावंत से शादी की

Archana Singh 2paltak - 00:47

कानपुर : केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीजायसवाल की अभद्र टिप्‍पणी को लेकर पूरा देश नाराज है. कहीं उनके पुतले जलाये जा रहे हैं तो कहीं उनकी शव यात्रा निकाली जा रही है. मगर आज कानपुर में कुछ अलग ढंग का ही विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.





महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्‍पणी से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यर्ताओं ने आज एक बड़ी होर्डिंग पर श्रीप्रकाश जायसवाल और आइटम गर्ल राखी सावंत को वरमाला डालते हुए दिखाया. इस होर्डिंग पर लिखा था "नई शादी, नया मजा". कार्यकर्ताओं ने इस होर्डिंग के साथ जायसवाल की पूरे शहर में बारात निकाली.



अंत में होर्डिंग पर चिपके श्रीप्रकाश जायसवाल के पोस्‍टर पर कालिख पोती गई और उसे आग के हवाले कर दिया गया.

मालूम हो कि "नई नई जीत और नई नई पत्‍नी का जश्‍न सब मनाते हैं. जैसे जैसे समय बीतेगा, जीत पुरानी होती जाती है; जैसे जैसे समय बीतता है पत्‍नी पुरानी होती जाती है, वो मजा नहीं रहता है."


बवाल मचने और लगातार आलोचना होने के बाद केन्द्रीय कोयला मंत्री को अक्ल आयी और उन्होंने अपने उस बयान के लिए माफी मांग ली. इस मामले में कानपुर में जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिये गये.

अभी  महिला आयोग इस विषय में कुछ भी उल्लेखनीय कदम नहीं उठा सका है. केन्द्र से शिकायत कर उसने भी इतिश्री कर ली है. पर ये राखी सावंत और श्री प्रकाश जायसवाल के इस मज़ाकिया/अपमानजनक पोस्टर महिलाओं को सुकून देने वाला है.

गोवा में गृहणियों को एक हजार रुपये महंगाई भत्ता

Archana Singh 2paltak - 00:35
पणजी. बढ़ती महंगाई से परेशान गृहणियों को कुछ हद तक सान्त्वना देने का कार्य सभी गैर-कांग्रेसी सरकारें कर रही हैं.
भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राहत भरा कदम उठाते हुए ऐसी गृहणियों को प्रति माह एक हजार रुपये भत्ता देने की घोषणा की है, जिनके घरों की सालाना आय तीन लाख रुपये से कम है.





 मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि सोमवार से शुरू की गई इस योजना के तहत गृहणियों के एकल या संयुक्त खाते में सीधे धन जमा किया जाएगा.



 अपने चुनावी घोषणापत्र में सरकार ने इसका वादा किया था और उसी को पूरा किया जा रहा है. चालू वित्त वर्ष में इस योजना के लिए पहले ही डेढ़ सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा चुका है.

मुख्यमन्त्री ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि इस योजना का फायदा उठाने के लिए राज्य भर से करीब डेढ़ लाख आवेदन आएंगे.

Thursday, 22 January 2015

महाराष्ट्र : डिप्टी सीएम अजित पवार ने त्याग-पत्र दिया

Archana Singh 2paltak - 23:43

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार राज्य में पहले सिंचाई मंत्री भी थे. कुछ देर बाद उनके समर्थन में पार्टी के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष को सौंप दिया.







सम्भावना है कि बुधवार को विधायक दल की बैठक के बाद इस पूरे मसले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. वहीं इस खबर के बाद नाराज तमाम एनसीपी विधायकों ने कहा कि अब महाराष्ट्र सरकार को बाहर से समर्थन देना चाहिए. कहा जा रहा था कि अजित पवार ने तमाम ठेके बिना टेंडर निकाले ही अपने करीबियों को दे दिए थे. उन्होंने 1999 से 2009 के बीच एक दशक तक जल संसाधन मंत्री रहते हुए 2009 में विदर्भ सिंचाई विकास निगम (वीआईडीसी) की संचालक परिषद की मंजूरी के बिना 20 हजार करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं को मंजूर किया था लेकिन अजीत ने आरोपों का पूरी तरह खंडन किया है.



अजीत ने आनन फानन में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है. वह इसे मंजूर करने के लिए राज्यपाल को भेजेंगे. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि राक्रांपा की प्रगति से सहयोगी कांग्रेस जलती है.





एफडीआई देश की जरूरत : गडकरी

Archana Singh 2paltak - 23:39
मंगलवार को एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि इस वक्त बाहर से निवेश तो नहीं ही आ रहा, साथ ही भारतीय उद्योगपति भी अपनी पूंजी बाहर लेकर जा रहे हैं. हमें कई क्षेत्रों में विदेशी पूँजी निवेश को लाना होगा. 





उन्होंने कहा कि इस देश में मिसमैनेजमेंट सबसे बड़ी समस्या है. 


यहां स्मारक बन जाते हैं लेकिन कोल्ड स्टोरेज नहीं बन पाते. उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां स्मारक बनाए गए, अच्छा किया गया, लेकिन कोल्ड स्टोरेज भी बन जाते तो किसानों को अपनी फसल नहीं फेंकनी पड़ती.

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में आडवाणी नहीं हुए सम्मिलित

Archana Singh 2paltak - 23:36
सम्भवतः  भाजपा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब लालकृष्ण आडवाणी अगले लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर नरेंद्र मोदी को आगे बढ़ाने के अपने विरोध की पृष्ठभूमि में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज शामिल नहीं हुए.

     






85 वर्षीय आडवाणी ने बैठक में हिस्सा नहीं लेने के लिए खराब स्वास्थ्य को कारण बताया। उम्मीद है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आम चुनाव में मोदी की भूमिका के बारे में चर्चा होगी.

 

आडवाणी की कल बैठक के दूसरे दिन भी हिस्सा लेना अनिश्चित है. वर्ष 2014 में आयोजित होने वाले अगले आम चुनाव में मोदी की भूमिका को लेकर पार्टी को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया है. कुछ नेता उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं जबकि आडवाणी से नजदीकी रखने वाले कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं.


संभवत: विरोध जताने के लिए उमा भारती, जसवंत सिंह, योगी आदित्यनाथ पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं.
Previous
Editor's Choice