Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

Crime
Showing posts with label Crime. Show all posts
Showing posts with label Crime. Show all posts

Friday, 23 January 2015

अब लड़कियों को फोन कर परेशान करने वाले सावधान

Archana Singh 2paltak - 00:44


लखनऊ. अब उत्तर प्रदेश में लड़कियों को मोबाइल फोन पर परेशान करना मनचलों पर बहुत भारी पड़ने वाला है. पुलिस मोबाइल पर फोन या अश्लील एसएमएस भेजकर लड़कियों को परेशान करने वालों पर लगाम लगाने के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1010 की सेवा की शुरूआत करने जा रही है.







उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक बद्री प्रसाद सिंह ने बताया कि आए दिन महिलाओं और लड़कियों को फोन पर परेशान करने की शिकायतों को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है. पीड़ित लड़की या महिला टोल फ्री नम्बर 1010 पर शिकायत कर सकती है. इस सेवा के लिए महिला कांस्टेबल की तैनाती होगी, जो शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखेगी.


 
इस योजना के अनुसार पुलिस आरोपी को पहले तो सुधरने का एक अवसर देगी औरभविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत देगी. सप्ताह भर बाद महिला कांस्टेबल पीड़िता से फीडबैक लेगी कि अब उसके मोबाइल पर इस तरह की कॉल तो नहीं आ रही है. यदि उसे परेशान करने का सिलसिला बना रहा तो पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपी का फोन रिकॉर्ड कर उसे गिरफ्तार करेगी.



पुलिस महानिरीक्षक सिंह ने बताया कि अभी योजना आरम्भिक चरण में केवल लखनऊ परिक्षेत्र में शुरू की जा रही है. इसके बाद योजना की सफलता पर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसको लागू होगी.

वेबकैम पर गर्लफ्रेंड के सामने प्रेमी ने लगाई फांसी

Archana Singh 2paltak - 00:42

वाराणसी. वाराणसी के काशी एंक्लेव में आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप यह है कि प्रेमिका के दबाव से परेशान होकर लड़का जब आत्महत्या कर रहा था तो उसकी प्रेमिका वेबकैम पर लाइव मरते देख रही थी.








पुलिस ने गर्लफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामले दर्ज कर लिया है. हालांकि पुलिस ने आत्महत्या के इस दृष्टिकोण को खारिज कर दिया है, परन्तु मां के आरोप के मुताबिक अंकित ने आत्महत्या लाइव चैट के दौरान ही की.


अंकित की मां ने बताया कि उसने कमरे में कुछ टूटने की आवाज सुनी. थोड़ी ही देर बाद कमरे में सन्नाटा छा गया. जब दरवाजा खोला गया तो अंकित पंखे से लटक कर अपनी जान दे चुका था.


पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़की और उसके मां-बाप से भी पूछताछ की है, लेकिन इलाके में हुई ऑनलाइन आत्महत्या की इस खबर से लोग भौंचक्के से हैं.

Thursday, 22 January 2015

खुर्शीद के एनजीओ ने मरे हुए लोगों को भी बांटे सामान!

Archana Singh 2paltak - 23:17

नई दिल्‍ली. अपने ट्रस्ट में व्याप्त भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद पर शिकंजा कसने लगा है. खुर्शीद के ट्रस्‍ट पर लगे आरोपों के सिलसिले में जांच शुरू हो गई है. उत्‍तर प्रदेश में 16 अलग अलग जगहों पर छापे मारे गए हैं.


  सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने खुर्शीद के दावों को गलत ठहराते हुए नए सबूत पेश किए हैं. विकलांगों को उपकरण दिए जाने से जुड़े नए खुलासे से केंद्रीय मंत्री की काफी किरकिरी हो रही है. मीडिया बता रहा है कि खुर्शीद ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर विकलांगों को जो उपकरण एक साल पहले देने का दावा किया जबकि वास्‍तव में वह मात्र एक दिन पहले (शनिवार को) दिया गया था. हर ओर से घिर रहे खुर्शीद अब प्रधानमंत्री को सफाई देने के लिए उनसे वक्‍त मांग रहे हैं.



केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि खुर्शीद ने रविवार को मीडिया के सामने जो तस्‍वीरें दिखाईं, वो गलत हैं. केजरीवाल ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाया कि मैनपुरी में जो विकलांग नहीं हैं, उन्‍हें उपकरण दिए गए.


 केजरीवाल ने 'सबूत' के तौर पर मैनपुरी के एक युवक पंकज को मंच पर पेश किया और कहा कि पैर से विकलांग इस युवक को 'हियरिंग एड' दिए जाने की खानापूर्ति हो चुकी है लेकिन अभी तक उसे ये उपकरण नहीं मिले हैं. इस शख्‍स ने भी मंच से कहा कि खुर्शीद के एनजीओ की तरफ से उसे कुछ भी नहीं मिला है.


 केजरीवाल ने मैनपुरी में सलमान के एनजीओ से लाभ पाने वाले लोगों की लिस्‍ट में गड़बड़ी के भी आरोप लगाए.


इससे पहले बुलंदशहर में रविवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं ने विकलांगों की परेड कराई और दावा किया कि खुर्शीद के ट्रस्‍ट की तरफ से इन विकलांगों को साल भर पहले ट्राइ साइकिल दिए गए. लेकिन इस परेड में शामिल विकलांगों ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्‍हें सालभर पहले नहीं, बल्कि रविवार सुबह ही ये उपकरण मिले हैं. इन विकलांगों के ट्राइ साइकिल इतने नए थे कि उनके रैपर भी नहीं हटे थे.


केजरीवाल ने टीवी चैनल के इस खुलासे को लेकर भी सलमान खुर्शीद की खिल्‍ली उड़ाई. केजरीवाल ने पीएम मनमोहन सिंह से खुर्शीद को तत्‍काल बर्खास्‍त करने की मांग की. उन्‍होंने कहा कि वह अपनी बात पीएम के सामने रखेंगे. खुर्शीद भी प्रधानमंत्री से मिल कर अपना पक्ष रखने वाले हैं.

वाड्रा के बचाव में उतरे शरद पवार और लालू यादव

Archana Singh 2paltak - 01:44

नई दिल्ली. राबर्ट वाड्रा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के आरोपों के बाद टि्वटर पर भी वाड्रा और डीएलएफ के संबंधों की ही चर्चा है. इस मुद्दे पर सोशल मीडया में काफी तीखी प्रतिक्रियाएं हुई हैं. वहीं दूसरी ओर केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए प्रमुख सोनिया गाँधी के दामाद को बचाने में जुट गए हैं.








एनसीपी सुप्रीमो और केन्द्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि अगर केजरीवाल को लगता है कि उनके आरोपों में दम है तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं.

पवार ने कहा कि अब तो यह परंपरा बन गई है कि कोई भी आरोप लगा देता और चुप हो जाता है. बाद में न्यायिक जांच की मांग करने लगता है लेकिन ऎसे मामलों में कोई भी कोर्ट जा सकता है. केजरीवाल भी कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.


उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी वाड्रा का बचाव किया था.


अरविंद केजरीवाल के सहयोगी कुमार विश्वास ने कहा है कि वाड्रा ने भारत को बनाना रिपब्लिक कहकर देश का अपमान किया है.



वाड्रा देश के सबसे अहंकारी परिवार से हैं. इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने वाड्रा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे.

रॉबर्ट वाड्रा के खाते में कई सारी कम्पनियाँ

Archana Singh 2paltak - 00:39

हिन्दप्रभा डेस्क :  सोनिया गाँधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खाते में कई कंपनियां हैं. इनमें से स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है, इसमें रॉबर्ट की मां मौरीन का भी नाम है.





इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस में भी रॉबर्ट और प्रियंका के नाम शेयर का बड़ा हिस्सा है. कई और कंपनियां भी रॉबर्ट के नाम पर दर्ज हैं. इनमें ब्लू ब्लीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, नार्थ इंडिया आईटी पार्क प्राइवेट लिमिटेड, रियल अर्थ स्टेट प्राइवेट लिमिटेड और स्काई लाइट रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं.


 इंडिया टुडे ने भी उनके साथ पार्टनरशिप में और कारोबार में लेन-देन का खुलासा किया था. इस प्रकार से वाड्रा का एक बड़ा आर्थिक साम्राज्य सामने आ रहा है.
Previous
Editor's Choice