Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

East
Showing posts with label East. Show all posts
Showing posts with label East. Show all posts

Thursday, 22 January 2015

भाजपा व जदयू दोनों को जरूरत है मोदी की : रूड़ी

Archana Singh 2paltak - 23:34

बिहार  :   नीतीश कुमार की नरेंद्र मोदी से जगजाहिर विरोध के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कहा है कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उनकी पार्टी के साथ-साथ जद यू को भी नरेंद्र मोदी की जरूरत है.





पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के महासचिव राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि चुनाव में बेहतर करने के लिए दोनों पार्टियों को मोदी की जरूरत पड़ेगी.


यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी को राजग उम्मीदवारों के प्रचार के लिए बिहार बुलाया जाएगा इस पर रूड़ी ने कहा कि ऐसी जरूरत पड़ने पर राजग का कोई मुख्यमंत्री कभी भी जा सकता है.


महाराजगंज में राजग उम्मीदवार की हार पर रूड़ी ने कहा कि यह पूरे राजग की हार है और हम इस हार से आश्चर्यचकित हैं.

आरएसएस : भाजपा हमारे लिए खास नहीं

Archana Singh 2paltak - 23:26
झारखण्ड : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने यहां आम लोगों से संवाद के एक कार्यक्रम में एकदम स्पष्ट रूप से कहा कि यह एक आम धारणा है कि भाजपा संघ का अपना राजनीतिक दल है लेकिन यह सच नहीं है. मैं आपको बता दूं कि संघ का राजनीति से कोई सम्बन्ध नहीं है.





भागवत ने कहा कि संघ के लिए सभी राजनीतिक दल अपने हैं और सभी दलों में संघ के स्वयं सेवक हैं. यहां तक कि कांग्रेस और साम्यवादी दलों में भी संघ के स्वयं सेवक काम कर रहे हैं. इसका यह अर्थ तो नहीं है कि वह दल संघ के हैं अथवा संघ उनसे संबद्ध है.


 भागवत ने कहा कि भाजपा में संघ के सर्वाधिक स्वयं सेवक हैं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं लाया जाना चाहिए कि भाजपा संघ की राजनीतिक पार्टी है क्योंकि कोई भी राजनीतिक दल संघ का नहीं है.


  उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ देश हित को सर्वोपरि मानता है और देश की उन्नति के लिए वह पूरी तरह समर्पित है. उन्होंने कहा कि जो लोग इस उद्देश्य से देश में काम कर रहे हैं, संघ उनके साथ खड़ा है और उनकी हरसंभव सहायता करेगा. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों का स्वाभाविक काम ही समाज को तोड़ना है क्योंकि राजनीतिक समाज को तोड़कर ही की जाती है. इसीलिए संघ किसी भी पार्टी या राजनीति से अपने को दूर रखता है.


आप  को क्या लगता है क्या यही संघ का सच है ? क्या संघ सभी दलों को समर्थन करता है ? क्या आप संघ को समझ सके हैं ? क्या संघ से आपका कोई लगाव/जुड़ाव है ? कृपया टिप्पणी देकर बताइये.

ओडिशा में पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण

Archana Singh 2paltak - 23:21
चांदीपुर. भारत ने अपनी मिसाइल क्षमताओं को बढ़ाते हुए आज यहां एक परीक्षण रेंज से परमाणु संपन्न पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया जो 350 किलोमीटर दूरी तक प्रहार कर सकती है.





 चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के तृतीय परिसर से एक मोबाइल लॉन्चर के माध्यम से सुबह करीब 9:07 बजे सतह से सतह पर प्रहार करने वाली मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया गया.



 अत्याधुनिक पृथ्वी मिसाइल देश के प्रतिष्ठित एकीकृत निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विकास कार्यक्रम (आईजीएमपीडी) के तहत विकसित पहली बैलिस्टिक मिसाइल है और इसमें 350 किलोमीटर दूरी तक प्रहार करने के साथ 500 किलोग्राम परमाणु और परंपरागत दोनों तरह के वारहैड्स ले जाने की क्षमता है। सशस्त्र बलों में पहले ही शामिल की जा चुकी कम दूरी की इस अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सेना की ओर से उपयोग के समय किया गया परीक्षण था और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों ने इस पर नजर रखी

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को तैयार ममता

Archana Singh 2paltak - 02:38

कोलकता. तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व पश्चिमी बंगाल की मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी ने बीमा और पेंशन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाए जाने को अनैतिक फैसला करार दिया है. उन्होंने मनमोहन सरकार को सत्ता से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने पर जोर दिया है.





 कुछ दिन पूर्व तक संप्रग की सहयोगी रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को केंद्र की संप्रग सरकार पर देश को लूटने और झूठ बोलने का आरोप लगाया.


 ममता बनर्जी ने फेसबुक पर लिखा कि देश को बचाने के लिए सरकार का जाना जरूरी है. क्या आम आदमी सुधारों से यही उम्मीद करता है सुधार के नाम पर लूट चल रही है. इसे दबाने के लिए झूठ चल रहा है झूठ.


 ममता दीदी ने कहा कि यह काफी संवेदनशील विषय है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अल्पमत सरकार इस तरह अनैतिक भूमिका नहीं निभा सकता. आइए हम सभी राजनीतिक दल विश्वास प्रस्ताव लाएं. हमने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिलने का निर्णय किया है. उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 26 से बढ़ाकर 49 प्रतिशत किया जाना और पेंशन क्षेत्र में 26 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दिए जाने लोगों की जीवनभर की बचत असुरक्षित हो जाएगी.


उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने स्कूल के गरीब बच्चों के भविष्य के बारे में कभी नहीं सोचा. वे केरोसीन, डीजल और एलपीजी की कीमतें अपनी इच्छानुसार बढ़ा रहे हैं और स्कूली बच्चों के मिड डे मील को बचाने की चिंता उन्हें नहीं है. लोगों के हित के लिए लड़ने की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेशर्मी से गरीबों पर प्रहार कर रही है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी. अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ लड़ाई में मैं कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगी. पूरी जिंदगी मैं केंद्र की इस भ्रष्ट सरकार के विरुद्ध लड़ती रहूंगी. केंद्र की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन तेज करने का आह्वान करते हुए तृणमूल काग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने उर्वरक की कीमतों में बढ़ोतरी की जिससे किसानों को नुकसान हुआ है.
Previous
Editor's Choice