Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

Movie-Masti
Showing posts with label Movie-Masti. Show all posts
Showing posts with label Movie-Masti. Show all posts

Thursday, 22 January 2015

आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने आत्महत्या की

Archana Singh 2paltak - 23:19
मुंबई.  मशहूर गायिका आशा भोंसले की बेटी वर्षा ने सोमवार को अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.






वर्षा भोंसले पेशे से पत्रकार थी. साथ ही वह एक मशहूर पब्लिशिंग हाउस के लिए बतौर फ्रीलांसर काम करती थी. आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.


वर्षा भोंसले पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है. बताया जा रहा है कि वर्षा अपने तलाक को लेकर लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी. कुछ मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक वर्षा ने नींद की गोलियां खा ली.



हालत गंभीर होने पर उसे जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसने दम तोड दिया. 55 साल की वर्षा अकेली रह रही थी.

Monday, 29 December 2014

शाहरुख-कैट-अनुष्का की नई फिल्म का नाम है 'जब तक है जान'

Archana Singh 2paltak - 12:30




तकरीबन आठ साल बाद यश चोपड़ा एक बार फिर एक नयी प्रेम कथा ला रहे हैं जो कि प्रेम त्रिकोण पर आधारित है. यह है शाहरुख-कैट-अनुष्का की नई फिल्म 'जब तक है जान'. जो इस बार की दीपावली में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.

 

हम जानते हैं कि अपनी हर फिल्म की तरह शाहरुख इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी जी जान लगाएंगे पर ठीक दीपावली पर ही 'सन ऑफ सरदार' भी रिलीज़ हो रही है, अतः यह मुकाबला रोचक रहेगा.





अब देखना है कि शाहरुख की यह फिल्म उनके प्रतिद्वंद्वी सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' से बेहतर रह पाती है या रा-वन वाला हाल ही रह जाएगा.

पूनम पाण्डेय का नशा लोगों पर छा रहा है

Archana Singh 2paltak - 12:27

फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही पूनम पांडे इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि उनका मानना है कि यह फिल्म उनके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाली है. वह अपनी पहली फिल्म को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहती हैं इसलिए वह फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं.


 पिछले दिनों पूनम ने पब्लिसिटी के लिए अपना फिल्म का ट्रेलर लीक किया था. ‘नशा’ का ट्रेलर सोशल नेटवर्किंग साइट यू-ट्यूब पर खूब कहर बरपा रहा है.



ध्यातव्य है कि ‘नशा’ एक वयस्क फिल्म है, जो एक 18 वर्षीय लड़के व एक 25 वर्षीया लड़की के बीच प्रेम की कहानी है. फिल्म 26 जुलाई को प्रदर्शित होगी.

 फिल्म का ट्रेलर लांच किया देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में हॉट सीन्स की भरमार होगी.

बदलना चाहती हूं लोगों का नजरिया : सनी लियोन

Archana Singh 2paltak - 12:26

बॉलीवुड की चकाचौंध से अचंभित हो एक बार सनी लिओन ने कहा था कि अगर बॉलीवुड में मुझे अच्छा काम व दाम मिलेगा तो मैं पोर्न इन्डस्ट्री को छोड़ दूँगी.

ध्यातव्य है कि सनी ने एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस 2 साइन की है जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है.

सनी  का कहना है कि वे अब कोई पारिवारिक फिल्म में काम करना चाहती हैं, जिसको लोग अपने पूरे परिवार के साथ देख सकें.



टैग्स: सनी लियोन, पोर्न स्टार, बॉलीवुड, पारिवारिक फिल्म

नई-नवेली माँ बनी शिल्पा के लिए अब फ़िल्में प्राथमिकता नहीं रही

Archana Singh 2paltak - 12:25

नई दिल्ली. पिछले दिनों शिल्पा एक ब्रैंड के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली में थी. माँ बनने के बाद पहली बार वह किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई थीं. पेश है उनसे बात-चीत के कुछ अंश.....

नई-नवेली माँ बनी शिल्पा शेट्टी आजकल अपने पुत्र वियान के साथ अपना समय बिता रही हैं.




उनका कहना है कि मेरा बेटा मेरे लिए प्राथमिकता है और यही कारण है कि मैं फिल्मों के लिए समय नहीं निकाल पा रही हूँ.  माँ बनना बड़े ही गर्व की बात है और अपने बेटे पर प्यार लुटाना मुझे बहुत अच्छा लग रहा है.
मुझे नहीं पता कि मैं फिल्मों में कब लौटूंगी क्योंकि मैं बहुत ही अच्छा समय बिता रही हूँ.

ध्यातव्य है कि 21 मई को अभिनेत्री शिल्पा और उनके पति राज कुन्द्रा को पुत्र-रत्न की प्राप्ति हुई थी.
Previous
Editor's Choice