Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

Gujarat
Showing posts with label Gujarat. Show all posts
Showing posts with label Gujarat. Show all posts

Thursday, 22 January 2015

जादूगर हैं नरेंद्र मोदी : सलमान खुर्शीद

Archana Singh 2paltak - 23:42
उ.प्र.  : गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने से कांग्रेस अब हमलावर मूड में आ गयी है और एक के बाद एक गुजरात के मुख्यमन्त्री पर प्रहार कर रही है.


सोनिया के अनर्गल प्रलाप के बाद अब सलमान खुर्शीद की बारी है.






गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को जादूगर बताते हुए केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने इलाहाबाद में पत्रकारों से कहा कि नरेंद्र मोदी एक जादूगर हैं. लोगों को समझना चाहिए कि जादू केवल देखने में अच्छा लगता है. कोई जादूगर है तो मेरा तो लोगों से यही निवेदन है कि जादू को जादू समझो और सच्चाई को सच्चाई.


इस  प्रकार सांकेतिक रूप से नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के विकास की बात को महज एक छलावा बताते हुए खुर्शीद ने कहा कि अगर अभी तक जादू से आंखों में चकाचौंध थी तो लोग अब आंखें खोलकर सच्चाई को स्वीकार करें. जादू केवल देखने में ही अच्छा लगता है.


उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी जादू बच्चों के लिए अच्छा होता है, पर जिसको घर चलाना होता है वो सच्चाई को साथ लेकर चलें तो उनके अच्छा होगा.


उल्लेखनीय है कि गुजरात में विधानसभा चुनाव नवम्बर में होगा. निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

सोहराबुद्दीन मामले में अमित शाह निर्दोष: भाजपा

Archana Singh 2paltak - 23:37

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2005 के सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी गुजरात के पूर्व मंत्री अमित शाह को राज्य में प्रवेश की इजाजत मिलने पर खुशी जतायी है.





भाजपा ने कहा कि शाह निर्दोष हैं. इस निर्णय से गुजरात की बीजेपी इकाई अत्यंत प्रसन्न है.



भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर कहते हैं, 'मैं खुश हूं कि उन्हें गुजरात में प्रवेश की इजाजत मिल गई और वह राज्य विधानसभा चुनावों के अभियान में हिस्सा लेंगे.



हमें हमारे नेता में पूरा विश्वास है कि वह दोषी नहीं हैं.



यह  भाजपा के लिए एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि गुजरात चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं रह गए हैं.
Previous
Editor's Choice