Show Mobile Navigation

Random Post

Featured Post 8

Entertainment News

Friends Link

Thursday, 22 January 2015

अपनी ही सरकार और संसद पर गिलानी ने निशाना साधा

Archana Singh 2paltak - 03:55

लाहौर. पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय की ओर से अयोग्य ठहराए जाने के बाद पद छोड़ने वाले पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि उनके देश में ‘अघोषित बांग्लादेश-मॉडल सरकार’ चल रही है.






उन्होंने कहा, ‘जब मैं पाकिस्तान के संविधान की मर्यादा को अक्ष्क्षुण रखने के लिए अयोग्य करार दिया गया तो संसद मेरे पीछे खड़ी नहीं हुई. अब यही संसद दोहरी नागरिकता वाले दूसरे सांसदों को अयोग्य ठहराए जाने पर आंसू बहा रही है. ऎसी संसद का कोई मतलब नहीं है.’

गुटनिरपेक्ष सम्मेलन : मनमोहन सिंह ने जरदारी से की मुलाकात

Archana Singh 2paltak - 03:49

भारत को लक्ष्य बनाकर की जाने वाली आतंकी कार्यवाहियों पर विरोध जताते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि 26/11 के पाक स्थित आतंकियों को जल्द से जल्द दण्डित किया जाना चाहिये.




दोनों नेताओं के बीच बैठक आधे घंटे से अधिक समय तक चली. इस दौरान सिंह ने आतंकवाद पर भारत की चिंताओं पर बल दिया.


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ विदेश मंत्री एस एम कृष्णा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे जबकि जरदारी के साथ उनके पुत्र बिलावल भुट्टो, विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार और गृह मंत्री रहमान मलिक मौजूद थे.

नेपाली सिनेमाघरों में हिन्दी फिल्में प्रतिबंधित

Archana Singh 2paltak - 03:41

नेपाल. सत्तारूढ़ माओवादियों के एक धड़े के दबाव के सामने झुकते हुए नेपाल के सिनेमाघरों ने हिन्दी फिल्मों को दिखाना बन्द कर दिया है.


नेपाल फिल्म निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि 50 सिनेमाघरों ने सोमवार से भारतीय फिल्में दिखाना बंद कर दिया है.




हमने पूरे देश में हिन्दी फिल्में दिखाना बंद करने की माओवादियों की मांग के साथ एकजुटता प्रदर्शित किया है.


हालाँकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस कदम से करीब एक लाख लोगों का मनोरंजन प्रभावित हो रहा है और लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है.


राय ने कहा कि वे (माओवादी) हिन्दी सिनेमा के विरूद्ध नहीं हैं, लेकिन नेपाली सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए हमने 10 दिनों तक हिन्दी सिनेमा नहीं दिखाने का निर्णय लिया है. विदेशी फिल्मों से हमारे स्थानीय फिल्म उद्योग को बहुत क्षति पहुंच रही है.


ध्यातव्य है कि कट्टरपंथी नेता मोहन वैद्य के नेतृत्व वाले सीपीएन-माओवादी ने पिछले महीने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि हिन्दी सिनेमा नेपाल की भाषा-संस्कृति के प्रति अरूचि पैदा कर रहा है.

मोदी अध्यक्ष नहीं संयोजक बनें : आडवाणी

Archana Singh 2paltak - 03:37

हिन्दप्रभा डेस्क: अपुष्ट सूत्रों से पता चला है कि आडवाणी नरेंद्र मोदी को प्रचार समिति का संयोजक बनाने के लिए तो राजी हैं, लेकिन अध्यक्ष बनाने के लिए नहीं. सूत्रों के मुताबिक आडवाणी गोवा में न होकर भी मोदी विरोधी खेमे की कमान संभाले हुए हैं.


 


 यदि मोदी को प्रचार समिति का संयोजक बनाया जाता है, तो चुनाव से संबंधित बीजेपी की बैठकों की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ही करेंगे लेकिन अगर मोदी प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए जाते हैं, तो चुनाव के लिए होने वाले बैठकों की अध्यक्षता भी मोदी ही करेंगे.


गोवा बैठक में नरेंद्र मोदी को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाने को लेकर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित कुछ अन्य नेताओं की अनुपस्थिति में बीजेपी में गहन मंथन जारी है.


अब देखना यह है कि गोवा का ऊंट किस करवट बैठेगा.

चीन की सीमा पर और लड़ाकू विमानों की होगी तैनाती

Archana Singh 2paltak - 03:14
चीन के खिलाफ वर्ष 1962 की जंग में मिली शिकस्त से सबक लेते हुए भारत ने अपनी पूर्वोत्तर सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाना शुरू कर दिया है. वायु सेना प्रमुख एनएके ब्राउन ने जोर देकर कहा, ‘यदि 1962 के युद्ध में वायुसेना ने आक्रामक भूमिका निभाई होती तो इसका परिणाम कुछ दूसरा ही देखने को मिलता. भविष्य में वायु सेना अग्रणी भूमिका में होगी.’ 





उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में भारत-चीन युद्ध को 50 वर्ष पूरे हुए हो चुके हैं। 1962 के युद्ध के दौरान आईएएफ के विमानों को मुख्यत: परिवहन के तौर पर ही इस्तेमाल किया गया था. एयर चीफ मार्शल ब्राउन ने कहा, ‘मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि भविष्य में ऐसी कोई सीमित भूमिका नहीं होगी. वायु सेना आगे से हर क्षेत्र में हर काम के लिए अग्रणी भूमिका में होगी.’ 


उन्होंने कहा कि कि भविष्य के लिहाज से वायुसेना अब पूर्वोत्तर में पहले की तुलना में अधिक मजबूत स्थिति में है. पूर्वी क्षेत्र में दो और सुखोई स्क्वाड्रनों को तैनात करने की
तैयारी है.


गौरतलब है कि इस समय दो सुखोई स्क्वाड्रन तेजपुर और चबाबुआ ((दोनों असम)) में तैनात हैं.
वायु सेना प्रमुख ने बताया, ‘हम सुखोई के चार और स्क्वाड्रनों की तैनाती करने जा रहे हैं, इनमें से दो स्क्वाड्रन पूर्वी क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे.





इस तैनाती से ज्यादा कुछ नहीं तो चीन के आक्रामक वक्तव्यों पर इससे एक हलके से प्रतिरोध की आशा तो की ही जा सकती है.

असोम में अब तक 13.8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

Archana Singh 2paltak - 03:06

गुवाहाटी : ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में जल का स्तर बढ़ने के कारण असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. इस वर्ष तीसरी बार आई बाढ़ में बाकसा, बारपेटा, दारंग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहट, कामरूप ग्रामीण, कामरूप शहरी, लखीमपुर, मोरीगांव, नौगांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनीतपुर और तिनसुकिया जिले के 63 राजस्व सर्किल डूब गए हैं. ब्रह्मपुत्र नदी डिब्रूगढ़, नेमातीघाट, तेजपुर, धुबरी, गुवाहाटी और गोलपाड़ा में खतरे के निशान के उपर बह रही है.









 मजूली में ब्रह्मपुत्र नदी में आई बाढ़ के कारण नौ मशहूर सत्र 9वैष्णव मठ एवं 40 शैक्षणिक संस्थान डूब गए. मजूली के 890 वर्गकिलोमीटर में 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा जलमग्न है. राज्य भर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 166 राहत शिविर बनाए गए हैं. इन शिविरों में 2 . 31 लाख से ज्यादा लोगों ने शरण ली रखी है.



बाढ़ में नौ लोगों की मौत हो गई और 13 . 8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए जबकि 16 जिलों में 1972 गांव जलमग्न हो गए हैं

जगन मोहन रेड्डी की न्यायिक हिरासत 21 जून तक बढ़ी

Archana Singh 2paltak - 03:03

हिन्दप्रभा डेस्क: आंध्र प्रदेश की पूर्व गृहमन्त्री पी सविता इंद्रा रेड्डी और वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी शुक्रवार को यहां विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश हुए. उनकी यह पेशी कडप्पा सांसद जगन मोहन रेड्डी की कम्पनियों में कथित परस्पर अनुवर्ती निवेश से जुड़े एक मामले में हुई थी.


अदालत ने जगन और उनके वित्तीय सलाहकार वी विजय साई रेड्डी की न्यायिक हिरासत 21 जून तक बढ़ा दी और सभी आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश होने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई के लिए 21 जून की तारीख तय कर दी.






जगन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और चंचलगुडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं. जगन को उनके वित्तीय सलाहकार वी विजय साई रेड्डी के साथ जेल अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया. अदालती कार्रवाई शुरू होने के साथ ही कुछ लोगों ने जगन के समर्थन में नारे लगाने लगे. इसके बाद न्यायाधीश ने जगन के वकील को यह कहकर चेतावनी दी कि इस तरह वे अदालत की सहानुभूति खो देंगे.


 जज ने कहा कि यदि ऐसा शोरगुल दोबारा हुआ और आपके लोगों ने इस तरह का बर्ताव किया तो आप अदालत की सहानुभूति खो देंगे, इसलिए थोड़ा सभ्य तरीके से बर्ताव कीजिए. इससे पहले जगन की मां और वाईएसआर कांग्रेस की विधायक विजयम्मा उसे देखकर न्यायालय कक्ष में रो पड़ीं. जगन उन्हें ढांढस बंधाते रहे.


अदालत ने जगन को उनकी मां, पत्नी भारती और परिवार के अन्य सदस्यों से एक घंटे तक साथ बने कमरे में बात करने की इजाजत दी.
Next Previous
Editor's Choice